Covid 19: कोविड-19 के मामले देश में एकबार फिर तेजी पकड़ने लगे हैं. कोरोनावारस एकबार फिर पैर पसारने लगा है और लगभग 4000 से अधिक स्क्रिय मामले सामने आ चुके हैं. लेकिन, विश्व पहले भी कोरोनावायरस (Coronavirus) से लड़ चुका है और एकबार फिर इससे पार पा सकता है. अपने स्तर पर ही यदि व्यक्ति सुरक्षित रहे तो कोरोनावायरस को हराया जा सकता है. कोरोना के खिलाव लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को मजबूत बनाना जरूरी है. इसके अलावा, कोरोना संक्रमण फैलाने वाली चीजों से दूर रहना और खुद को बचाए रखना जरूरी है. कोरोना की चपेट में आने से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा घर में रहने की सलाह दी जाती है लेकिन ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए ऐसा करना मुश्किल होता है. ऐसे में अगर आप भी रोजाना ट्रैवल करते हैं और बाहर जाते हैं तो यहां जानिए वो कौनसी चीजें हैं जिन्हें रोजाना अपने साथ रखना जरूरी है. इन चीजों के इस्तेमाल से आप कोविड-19 से बचे रह सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोविड-19 से बचे रहने के लिए इन चीजों को रखें साथ
लगाकर रखें मास्क - कोरोनावायरस से बचे रहने के लिए मास्क (Face Mask) लगाकर रखना जरूरी है. मास्क को इस तरह लगाएं जिससे आपका मुंह और नाक अच्छी तरह से ढके रहें. मेडिकल मास्क या N-95 मास्क का इस्तेमाल करें जिससे कोरोनावायरस दूर रहें.
पॉलीथिन बैग - अपने मास्क को अगर आप कुछ खाते-पीते समय उतारते हैं तो इसे यूं ही अपने बैग या पास पड़े टेबल पर ना पटक दें. अपना उतारा गया फेस मास्क किसी प्लास्टिक पॉलीथिन में डालकर ही रखें. मास्क फेंकने के लिए भी उसे पैक करके फेंकें. खुले में ना फेंकें.
सैनिटाइजर - खुद को कोरोनावायरस से दूर रखने के लिए सैनिटाइजर (Sanitizer) का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. किसी भी सतह को हाथ लगाने से पहले और बाद में सैनिटाइजर से हाथों को साफ करें. बिना हाथ धोए या सैनिटाइज किए कुछ भी खाने से परहेज करें.
टिशू पेपर - अगर आपको खांसी या छींक आती है तो मुंह को कवर करने के लिए अपने पास टिशू पेपर जरूर रखें. इस टिशू पेपर को इस्तेमाल के बाद यूं ही कहीं भी ना फेंके बल्कि बंद रहने वाले कूड़ेदान में ही डालें.
पानी की बोतल या स्नैक - जब भी आप बाहर निकलते हैं तो ऑफिस से घर के रास्ते में प्यास जरूर लगती है या भूख भी लग जाती है. ऐसे में आपको कुछ बाहर से खरीदकर ना लेना पड़े इसके लिए अपने पास घर से ही पानी की बोतल (Water Bottle) और कोई स्नैक लेकर चलें. बाहर से कम ही चीजें खरीदना फायदेमंद है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं