कोरोना वायरस के सबसे संक्रामक माने जा रहे प्रकार ‘डेल्टा प्लस' (Delta Plus) का राजस्थान में पहला मामला बीकानेर में आया. एक चिकित्सा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की. हालांकि, जिस महिला के नमूने में वायरस का यह वेरिएंट मिला है वह संक्रमण मुक्त हो चुकी है. कोरोना वायरस संक्रमित महिला के नमूने को जिनोम सिक्वेन्सिंग (अनुवांशिकी अनुक्रमण) के लिये पुणे स्थित ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी' की प्रयोगशाला' में 30 मई को भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिली है.
बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ पी चाहर ने बताया कि महिला के नमूने की जांच में वायरस का डेल्टा प्लस प्रकार मिला है. महिला कोरोना संक्रमण से हाल ही में ठीक हुई है. उन्होंने बताया कि राज्य में डेल्टा प्लस प्रकार से संक्रमण का यह पहला मामला है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉ. चाहर ने बताया कि महिला बिना लक्षण की थी और हाल ही में संक्रमण से पूरी तरह उबरी है. उसके कोवैक्सिन की दोनों खुराक लग चुकी है. महिला अभी पूरी तरह से स्वस्थ है. उन्होंने बताया कि जिले के बंगलानगर क्षेत्र में विशेष ट्रेसिंग के निर्देश दिए गए है.
उन्होंने बताया कि इस पूरे इलाके में जो लोग पिछले एक माह में संक्रमित पाए गए है उन सबकी जांच होगी. इसके साथ ही महिला व उसके पूरे परिवार के सदस्यों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि महिला की उम्र 65 वर्ष है.
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में दुनिया के कई देशों और भारत के कई राज्यों में कोरोना के डेल्टा प्लस प्रकार से संक्रमण के मामले सामने आने पर चिंता व्यक्त की गई थी. बैठक में बताया गया कि विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना का यह नया प्रकार बेहद घातक और तेजी से संक्रमण फैलाने वाला है. ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही बड़ी चुनौती पैदा कर सकती है.
वीडियो: कोविड के सभी मौजूदा वेरिएंट से बचाव के लिए कारगर सभी वैक्सीन
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं