भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनके चाहने वालों की एक लंबी लिस्ट है. जो उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं. सोशल मीडिया पर स्टार बल्लेबाज का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां उनका एक नन्हा फैन ओडिशा से साइकिल चलाकर पुणे उनसे मिलने पहुंच गया. स्टार बल्लेबाज ने अपने इस फैन को निराश भी नहीं किया. उन्होंने पहले उसे शांति से बिठाया. उसके बाद पानी पिलाया. तब जाकर कहीं हाल चाल लिया. इस दौरान गायकवाड़ ने अपने फैन को स्पेशल ऑटोग्राफ भी दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
ऋतुराज गायकवाड़ क्या बोले?
एक अन्य वीडियो में ऋतुराज गायकवाड़ को कहते हुए सुना जा सकता है, 'बहुत सारे लोगों का वह प्यार लेकर आए हैं. जिस तरह से वह साइकिल चलकार इतना दूर आए हैं. बहुत मेहनत करके मुझसे मिलने आए हैं. जिसकी मुझे खुशी भी हो रही है. आपका लंबे समय से बहुत सारे लोग इंतजार कर रहे थे. मेरे दोस्त सभी लोग. मुझे आपके मिलने के लिए मैसेज भी आ रहे थे. जिसके बाद मुझे ही समय निकालना पड़ा आपके लिए. बहुत अच्छा लगा आप मुझसे मिलने के लिए आए. आप बोल रहे थे आपके बहुत सारे फैंस हैं. उनके लिए थैंक्यू मुझे और मेरी टीम को सपोर्ट करने के लिए. आपसे मैं रिक्वेस्ट करूंगा कि दोबारा ऐसे ट्रैवल नहीं करिए. क्योंकि बहुत सारी कठिनाई आती है बीच में. एक्सप्रेस वे या हाईवे से साइकिल में आना रिस्क है. कोशिश करूंगा कि मैं जब कभी उधर आऊं तो वहां बहुत सारे लोगों से मिलूं. जितना हो सके उतना लोगों से मुलाकात करूं. अमित जी तो आ गए हैं. बाकी के लोग ऐसा ट्राई ना करें. ये पहले भी साइकिल से काफी राइड कर चुके हैं. मैं यहीं सबके लिए कहूंगा. जय जगन्नाथ.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
🚨A fan travelled all the way from Odisha to Pune on his cycle just to meet his idol, Ruturaj Gaikwad, and he finally did it❤️🥹 https://t.co/hmJt0KlVRn
— sirron tweets💛 (@SirronOfficial) October 25, 2026
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज हैं ऋतुराज गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज हैं. खबर लिखे जाने तक देश के लिए उन्होंने कुल 12 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से वनडे की 11 पारियों में 36.55 की औसत से 329 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है. वहीं टी20 में उन्होंने 20 पारियों में 39.56 की औसत से 633 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: एक ही दिल है बाबर भाई, कितनी बार तोड़ोगे? इस बार एटकिंसन ने चारों खाने कर दिया चित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं