विज्ञापन

PAK vs ENG: 154/9 पर खत्म लग रही थी कहानी, फिर शादाब खान ने खेली ऐसी पारी कि इंग्लैंड से छीन ली जीत

शादाब खान ने इंग्लैंड के खिलाफ अविश्वसनीय शतक जड़कर हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया. पाकिस्तान ने 154 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे, लेकिन शादाब ने नाबाद 113 रन बनाकर टीम को यादगार जीत दिलाई.

PAK vs ENG: 154/9 पर खत्म लग रही थी कहानी, फिर शादाब खान ने खेली ऐसी पारी कि इंग्लैंड से छीन ली जीत
शादाब खान ने पाकिस्तान को हारी हुई बाजी जिताई

शादाब खान ने कमाल कर दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक हारी हुई बाजी में पाकिस्तान को जीत दिलाई है. पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार (25 अक्टूबर 2026) को लाहौर में खेला गया. जहां इंग्लैंड की तरफ से जीत के लिए मिले 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 33.5 ओवरों में 154 रन के योग पर नौ विकेट गंवा दिए थे. यहां से शादाब ने पारी को संवारना शुरू किया और टीम को जीत दिलाकर ही वापिस आए. टीम के लिए उन्होंने आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 96 गेंदों का सामना किया. इस बीच 117.70 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 113 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 13 चौके और पांच खूबसूरत छक्के देखने को मिले. विनिंग शॉट हारिस रऊफ ने लगाया. उन्होंने चौका जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई. 

शादाब को 97 के योग पर अंपायर ने दे दिया था आउट 

मुकाबले के दौरान तब सबकी सांसे थम गईं. जब शादाब को अंपायर ने 97 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट दे दिया था. वह पवेलियन से बाहर भी जाने लगे थे. यहीं नहीं विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने उनसे हाथ भी मिलाना शुरू कर दिया था. मगर तभी किस्मत ने पलटी मारी और अंपायरों को दिखा कि पैड पर टकराने से पहले गेंद बल्ले को छू चुकी थी. फिर क्या था. शादाब दोबारा क्रीज पर आए और उन्होंने पाकिस्तान के जीत की कहानी लिख दी. 

साद बेग और आगा सलमान ने भी जीता दिल 

शादाब खान के अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए साद बेग ने 22 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आगा सलमान 49 गेंद में 26 रन बनाने में कामयाब रहे. बाकी के बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए. बाबर आजम केवल 10 रन बनाकर आउट हुए. 

जेमी ओवर्टन ने चटकाए तीन विकेट 

इंग्लैंड की तरफ से आज के मुकाबले में जेमी ओवर्टन ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा गस एटकिंसन और लियाम डॉसन के खाते में क्रमशः दो-दो विकेट आए. हेनरी क्रोकंब और विल जैक्स ने एक-एक सफलता प्राप्त की. सैम करन को कोई विकेट नहीं मिला. 

241 रन बनाने में कामयाब हुई थी इंग्लैंड

इससे पहले लाहौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 46.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खाते हुए 241 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए बेन डकेट सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 111 गेंद में 94.59 की स्ट्राइक रेट से 105 रनों की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा सैम करन ने 52 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया. गस एटकिंसन 28 गेंद में नाबाद 36 रन बनाने में कामयाब रहे. 

Latest and Breaking News on NDTV

शाहीन अफरीदी को मिली चार सफलता

पाकिस्तान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज कैप्टन शाहीन अफरीदी रहे. जिन्होंने टीम के लिए 8.4 ओवरों में 46 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार सफलता की. उनके अलावा रजाउल्लाह और अराफात मिन्‍हास के खाते में दो-दो विकेट आए. हारिस रउफ ने एक विकेट चटकाया. 

यह भी पढ़ें- तीसरे से आठवें नंबर तक खेल चुके हैं ग्रीन, बताया कहां बल्लेबाजी करने में आता है सबसे ज्यादा मजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, England, Shadab Khan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com