गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान कई मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने संगम में डुबकी लगाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भी पलटवार किया. अमित शाह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ऐसी बयानबाजी के अलावा और कर भी क्या सकते हैं.
दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को पूछा था कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी समाप्त हो जाएगी? उन्होंने कटाक्ष किया था कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में कैमरे के सामने डुबकी लगाने की होड़ मची है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
अमित शाह ने कुछ शीर्ष संतों के साथ सोमवार को दोपहर करीब एक बजे डुबकी लगाई थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ थे. गृह मंत्री ने जूनापीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज और कुछ अन्य शीर्ष संतों के साथ बातचीत भी की.

Add image caption here
कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी कहा कि भाजपा नेता तब तक डुबकी लगाते रहते हैं, जब तक कि यह कैमरे पर अच्छा न लगे (अच्छी तरह से फिल्माया न जा सके). हालांकि उन्होंने जोर दिया कि वो यह कहकर किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठा रहे हैं.
खरगे ने यह भी कहा कि यदि किसी को उनकी टिप्पणी से ठेस पहुंची हो तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "मुझे बताइए, जब एक बच्चा भूख से मर रहा है, स्कूल नहीं जा रहा है, मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है, ऐसे समय में ये लोग हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं और (गंगा में) डुबकी लगाने की होड़ में लगे हैं."
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग देश का भला नहीं कर सकते. हमारी आस्था भगवान में है - लोग हर दिन घर में पूजा करते हैं, सभी महिलाएं पूजा करने के बाद अपने घरों से बाहर निकलती हैं, इसमें कोई मुद्दा नहीं है. लेकिन हमें धर्म के नाम पर गरीबों के शोषण से समस्या है.
ये भी पढ़ें : 10 साल में जनता सब जान गई, इस बार परिवर्तन होगा : अमित शाह का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं