विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह ने तीन दिवसीय गोवा दौरा किया रद्द, बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद लौट रहे दिल्ली

गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने को लेकर पांच सितंबर से तीन दिवसीय गोवा दौरे पर थे, जो उन्होंने दिल्ली की घटना के बाद रद्द कर दिया है.

  • दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास पांच मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत और कई गंभीर घायल हुए हैं
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के बाद गोवा दौरा रद्द कर दिल्ली के अधिकारियों से संपर्क किया है
  • घटना की सूचना मिलने पर अमित शाह ने मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त और एनडीआरएफ के महानिदेशक से बात की है
नई दिल्ली:

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के ‘साउथ कैंपस' के पास पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में तीन लोगों की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना तीन दिवसीय गोवा दौरा बीच में ही रद्द कर दिया है. दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में हुई इस घटना के बाद अमित शाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की.

शाह ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से वह बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री, दिल्ली के पुलिस आयुक्त और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) के महानिदेशक से बात की और जमीनी हालात का जायजा लिया.''

गृह मंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ मिलकर बचाव अभियान चला रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘घायलों को हर जरूरी चिकित्सा सहायता दी जा रही है. सभी घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं.''

अमित शाह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने को लेकर पांच सितंबर से तीन दिवसीय गोवा दौरे पर थे. वो गृह मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों से जुड़े गोवा के मामलों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद शाह मादक पदार्थों से संबंधित मुद्दों पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले थे. साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यालय भवन ‘अटल भवन' का उद्घाटन करने वाले थे. उनका पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करने का भा कार्यक्रम था.

वहीं घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘साउथ कैंपस' के पास सत्य निकेतन की एक तंग गली में ‘पीजी' के तौर पर उपयोग में लाई जा रही एक पुरानी इमारत ढह गई. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इमारत के मलबे में करीब 40-50 लोग फंस गए हैं. इस पांच मंजिला इमारत में बेसमेंट भी था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में कितनी इमारतें हैं खतरनाक? MCD के सर्वे में क्यों नहीं दिखाई दिया 'मौत वाला हॉस्टल'

ये भी पढ़ें: सत्य निकेतन: सैकड़ों पीजी और संकरी गलियां... जहां हुआ हादसा, कैसी है वो जगह?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Home Minister Amit Shah News, Delhi Building Collapse, Delhi Building Collapse Today, Delhi Building Collapse Video, Delhi Building Collapse Rescue Operation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com