केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली चुनाव के मद्देनजर कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया. इस दौरान एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में जनता सब जान गई है, इस बार दिल्ली में परिवर्तन होगा.
अमित शाह ने एनडीटीवी से कहा कि दिल्ली में इस बार निश्चित रूप से परिवर्तन होगा. झूठ की एक आयु होती है, लेकिन दिल्ली में इस झूठ ने काफी लंबा ही जी लिया. उन्होंने कहा कि 10 साल हो गए, जनता सब जान चुकी है और इस बार परिवर्तन करने जा रही है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
#NDTVExclusive | 'कॉपी नहीं किए हैं, कुछ वादे एक जैसे हो सकते हैं'- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह #DelhiElection2025 | #AmitShah | @akhileshsharma1 | @AmitShah pic.twitter.com/jojmYYr5c5
— NDTV India (@ndtvindia) January 28, 2025
केजरीवाल ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया - अमित शाह
आम आदमी पार्टी के उनका वादा कॉपी किए जाने के आरोप पर गृह मंत्री ने कहा कि इसमें कॉपी का सवाल नहीं है. कुछ वादे कॉमन हो सकते हैं. हालांकि उन्होंने कोई भी वादा पूरा नहीं किया. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे पूरा करेंगे.

गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली में हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है, जबकि ये अन्ना का नाम लेकर, भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़कर, राजनीति में आए थे.

वहीं आम आदमी पार्टी के यमुना नदी में जहर मिलाए जाने के आरोप पर अमित शाह ने कहा कि इन लोगों की बात का अब कोई भरोसा नहीं करता है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संगम में डुबकी लगाने को लेकर दिए गए बयान पर गृह मंत्री ने कहा कि वो इसके अलावा और कर ही क्या सकते हैं.

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में इस बार निश्चित रूप से बीजेपी का 26 साल का वनवास खत्म हो जाएगा. भारतीय जनता पार्टी इस बार यहां जीतने जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं