दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल पर शुक्रवार की सुबह जिस शख्स लखबीर सिंह की सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को कथित रूप से अपवित्र करने के आरोप में बर्बर तरीके से हत्या की गई, उसके गांव चीमा खुर्द के लोगों का कहना है कि उसे (लखबीर को) नशे की लत थी और ऐसा करने के लिए उसे प्रलोभन दिया गया था. तरनतारण जिले के एक रिटायर सेना कर्मी हरभजन सिंह ने कहा, 'वह (लखबीर) नशे का आदी था और उसे लालच देकर सिंघु बॉर्डर ले जाया गया होगा.'
उन्होंने कहा कि लखबीर सिंह चार-पांच दिन पहले गांव में ही था और उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या का वीडियो देखकर हर किसी को धक्का लगा है. उन्होंने कहा, 'वह बेरोजगार था और परिवार का भरणपोषण सही से नहीं कर पाता था, उसके पिता की भी मौत हो चुकी है.'
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
चीमा खुर्द गांव के अन्य लोगों ने भी इस बात को दोहराया कि विक्टिम (लखबीर) को नशे की लत थी और वह कुछ दिन पहले तक गांव में था. एक अन्य शख्स ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, 'वह (लखबीर) अपने परिवार के साथ रहता था और उसकी पत्नी अलग रहती थी. 'उसने कहा, 'लखबीर, 'अपवित्र' करने में शामिल नहीं हो सकता. '
गांव के एक अन्य निवासी मासा सिंह ने कहा, विक्टिम (लखबीर) पर (पवित्र ग्रंथ को) 'अपवित्र' के आरोप गलत हैं. उन्होंने कहा, 'वह ऐसा नहीं कर सकता, वह इस तरह का व्यक्ति नहीं था.'
लखबीर की बहन राज कौर ने एएनआई को बताया कि वह चार-पांच दिन पहले 50 रुपये लेकर घर से यह कहकर निकला था कि वह छबर में काम करने जा रहा है और एक हफ्ते में वापस आएगा. राज कौर ने कहा कि उनका बाई गुरुग्रंथ साहिब का अपमान नहीं कर सकता है. उसके हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए.
गौरतलब है कि 35 वर्ष का लखबीर एक मजदूर था और उसके परिवार में एक बहन, पत्नी और तीन बेटियां हैं, जिनमें से सबसे बड़ी 12 साल की है और सबसे छोटी आठ साल की है. सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह को शुक्रवार सुबह पीट-पीटकर मार डाला गया और उसका बायां हाथ और दाहिना पैर काट दिया गया. हत्यारों ने शव को पुलिस के बैरिकेड्स से बांध दिया और उसे वहीं छोड़ दिया.
मामला सामने आने के बाद विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान संघों के एकछत्र निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने घटना की निंदा की थी और हत्या से पल्ला भी झाड़ लिया. घटना के कम से सामने आए वीडियो में दिखाया गया है कि निहंगों की वेशभूषा में लोगों का एक बड़ा समूह लखबीर सिंह के आसपास खड़ा है और उनसे सवाल पूछ रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि उसका बायां हाथ कट जाने के बाद समूह उसके ऊपर खड़ा है और वह खून से लथपथ है.
- - ये भी पढ़ें - -
* आर्यन को शाहरुख खान-गौरी ने मनीऑर्डर से भेजे 4,500 रुपये, अब खा सकेंगे जेल की कैंटीन से मनपसंद खाना
* 'बधाई, मोदी जी' : वैश्विक भुखमरी सूचकांक में भारत के फिसलने पर कपिल सिब्बल का तंज
* किसानों के प्रदर्शन स्थल पर शख्स की पीट-पीटकर हत्या, बैरिकेड से बांधकर काट डाली कलाई, शव लटकाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं