विज्ञापन

NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट का आज यानी 22-23 अक्टूबर को दिल्ली के होटल ताज पैलेस में हो आगाज हो चुका है. पहले दिन पीएम मोदी, निखिल कामथ, गौतम सिंघानिया सहित कई अन्य दिग्गज अलग-अलग विषयों पर अपनी राय रखेंगे.

NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
एनडीटीवी वर्ल्ड समिट का आयोजन 22-23 अक्टूबर को दिल्ली में होने जा रहा है.
NDTV
  • NDTV वर्ल्ड समिट 2026 के पहले दिन 22 अक्टूबर को पीएम मोदी सहित कई नामचीन व्यक्तियों की भागीदारी होगी.
  • समिट की थीम A World Between Orders है, जिसमें वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक विषयों पर चर्चा होगी.
  • पहले दिन के सत्रों में हेल्थ, डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, एयरोस्पेस और ग्लोबल ट्रेड जैसे मुद्दों पर बात होगी.
नई दिल्ली:

NDTV World Summit 2026 का दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आगाज हो चुका है. इस समिट में भारत ही नहीं बल्कि कई देशों से राजनीति, कारोबार, फिल्म-संगीत सहित अलग-अलग क्षेत्रों के नामचीन लोग शामिल हो रहे हैं. एनडीटीवी के इस खास कार्यक्रम की थीम A World Between Orders' है, जिसमें विदेशी राजनयिक, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, तकनीक के जानकार और वैश्विक मामलों से जुड़े दिग्गज शामिल हो रहे हैं. 

इस समिट के पहले दिन यानी 22 अक्टूबर को किन-किन मुद्दों पर बात होगी? कौन-कौन लोग बोलेंगे? जानिए सब कुछ...

NDTV World Summit 2026: पहला दिन: 22 अक्टूबर

10 बजेः NDTV World Summit 2026 के पहले दिन की शुरुआत हुई. म्यूजिक कंपोजर मोहिनी डे की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज हुआ.   

11 बजेः आध्यात्मिक गुरु स्वामी सर्वप्रियानंद का सेशन शुरू हुआ, जिसमें AI के इस दौर में चेतना और मन को समझने के विषय पर बात हुई. 

11:30 बजेः लीलावती हॉस्पिटल के  स्थायी ट्रस्टी राजीव मेहता शामिल होंगे. वो 'स्वास्थ्य और आजीविका के माध्यम से समुदाय की सहनक्षमता का निर्माण' विषय पर बात करेगी.

12:25 बजेः इंडिया गोल्ड काउंसिल के रिजनल CEO सचिन जैन, फोन पे के हेड ऑफ पेमेंट दीप अग्रवाल और Mashreq India के कंट्री हेड और सीईओ तुषार विक्रम वैश्विक पूंजी प्रवाह, व्यापार और भारत की डिजिटल छलांग के कॉरिडोर पर बात करेंगे. 

12:50 बजेः अवादा (Avaada) ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन विनित मित्तल विकसित भारत मिशन 2047 के लिए भारत को दिशा देने वाले ऊर्जा संबंधी निर्णय विषय पर बात करेंगे. 

1 बजेः भारत के जाने-माने उद्यमी, निवेश और पॉडकास्ट होस्ट निखिल कामथ भारत की आगे की अर्थव्यवस्था पर बात करेंगे. 

2:30 बजेः  इस सत्र में एंड्रयू एनजी शामिल होंगे, जो AI Aspire के मैनेजिंग पार्टनर, DeepLearning.AI के संस्थापक और Coursera के चेयरमैन के साथ सह-संस्थापक हैं. एंड्रयू AI स्केल: बुद्धिमत्ता आधारित अर्थव्यवस्था का निर्माण विषय पर बात करेंगे. 

2:55 बजेः इस सेशन में GE Aerospace के South Asia CEO विक्रम राय शामिल होंगे. विक्रम भारत के विकास में एयरोस्पेस क्षमता के निर्माण विषय पर अपनी बातें रखेंगे. 

3 बजेः इस सेशन में तीन विदेशी मेहमान वर्ल्ड ऑर्डर पर बात करेंगे. इस सेशन का विषय है- 'पश्चिम, नए सिरे से: नई ट्रांसअटलांटिक व्यवस्था'.इस विषय पर बात करने के लिए एनडीटीवी के मंच पर होंगे भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत जीन-एरिक पैकेट, भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन और भारत में जर्मनी के राजदूत डॉ. जैस्पर वीक.

3:30 बजे: द इंडियन टेबल: शेफ कैसे बदल रहे हैं दुनिया के खाने का स्वाद इस विषय पर तीन अहम मेहमान बात करेंगे. जिसमें लेखक और स्तंभकार वीर सांघवी, ट्रेसिंड स्टूडियो के एग्जीक्यूटिव शेफ हिमांशु सैनी और रेस्टोरेंट एवं हॉस्पिटैलिटी उद्यमी संयुक्ता नायर होंगी. 

5:00 बजे: रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया इस सेशन में शामिल होंगे. वो 'द न्यू इंडिया इंक: भारत से वैश्विक कंपनियों का निर्माण' विषय पर बात करेंगे. 

6 बजेः वीएफएस ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ ज़ुबिन करकारिया इस सेशन में शामिल होंगे. वो 'वर्ल्ड विदिन रिचः फ्यूचर ऑफ ग्लोबल ट्रैवल' विषय पर अपनी बात रखेंगे. 

8:10 बजेः NDTV वर्ल्ड समिट 2026 के पहले दिन का अंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेशन से होगा. पीएम मोदी रात के 8 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेंगे. वो बदलती वैश्विक व्यवस्था के बीच दुनिया पर अपनी बातें रखेंगे.

यह भी पढ़ें - क्या मशीन में भी आ सकती है जान? NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में जुटेंगे AI के दिग्गज, बताएंगे सारे राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV World Summit 2026, NDTV World Summit 2026 Details, NDTV World Summit 2026 Schedule, PM Modi In NDTV World Summit, NDTVWorldSummit2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com