देश की राजधानी नई दिल्ली में 22 और 23 अक्टूबर को एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 (NDTV World Summit 2026) का बड़ा आयोजन होने जा रहा है. इस खास मंच पर दुनिया भर के दिग्गज राजनेता, अर्थशास्त्री, नीति निर्माता और अलग-अलग फील्ड के जाने-माने एक्सपर्ट एक छत के नीचे जुटेंगे. इसी कड़ी में पत्रकार, लेखक और कॉलमनिस्ट वीर सांघवी भी इस समिट में वक्ता के तौर पर शामिल होंगे
दुनिया में कैसे बदल रही है भारतीय खाने की पहचान
समिट के पहले दिन यानी 22 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे वीर सांघवी मंच संभालेंगे. उनका यह खास सेशन 'द इंडियन टेबल: हाउ शेफ्स आर चेंजिंग द वर्ल्ड्स पैलेट' (The Indian Table: How Chefs Are Changing the World's Palate) नाम से रखा गया है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस बातचीत में उनके साथ ट्रेजिंड स्टूडियो के एग्जीक्यूटिव शेफ और कुलिनरी डायरेक्टर हिमांशु सैनी मौजूद रहेंगे. एलएसएल कैपिटल की सीईओ और क्रिएटिव डायरेक्टर संयुक्ता नायर भी इस पैनल का हिस्सा बनेंगी. यह पूरा सेशन इस बात पर केंद्रित रहेगा कि भारतीय खाना और हमारे देश के प्रतिभाशाली शेफ दुनिया भर की फूड संस्कृति को किस तरह से बदल रहे हैं.
कौन हैं वीर सांघवी, पत्रकारिता और फूड राइटिंग में ऐसा रूतबा क्यों
वीर सांघवी लंबे समय से पत्रकारिता के साथ फूड राइटिंग से भी जुड़े रहे हैं. खाने, रेस्तरां और बदलती फूड कल्चर पर उनकी लेखनी ने उन्हें इस क्षेत्र में अलग पहचान दिलाई.
उनका मशहूर कॉलम 'रूड फूड' (Rude Food) सालों तक पाठकों का पसंदीदा रहा है, जिसमें उन्होंने देश के बदलते खाने-पीने के ढर्रे को बड़े दिलचस्प अंदाज में पेश किया.
उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद और बड़े फूड क्रिटिक्स में गिना जाता है. सांघवी का जन्म 1956 में लंदन में हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई अजमेर के मेयो कॉलेज और लंदन के मिल हिल स्कूल से हुई.
इसके बाद उन्हें ऑक्सफोर्ड के ब्रासेनोज़ कॉलेज से राजनीति, दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र (PPE) की पढ़ाई के लिए प्रतिष्ठित ओपन स्कॉलरशिप मिली.

22 साल की उम्र में संभाली मैगजीन की कमान
आगे चलकर वे पूर्वी भारत के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक, एबीपी ग्रुप के कंसल्टिंग एडिटर रहे. साल 1999 में वे 'हिन्दुस्तान टाइम्स' के एडिटर बने. बाद में वे एचटी मीडिया में सलाहकार की भूमिका में आए और आज भी नियमित रूप से कॉलम लिखते हैं.
प्रिंट के साथ टीवी में भी लंबा सफर
अखबारों और पत्रिकाओं के अलावा वीर सांघवी छोटे पर्दे पर भी लगातार छाए रहे. उन्होंने दूरदर्शन पर 'क्वेश्चन टाइम' और बाद में डीडी-सीएनएन के लिए 'राउंड टेबल' की एंकरिंग की.1997 में वे स्टार नेटवर्क से जुड़े और 'ए क्वेश्चन ऑफ आंसर्स', 'स्टार टॉक', 'वीर के तीर' और 'कवर स्टोरी' जैसे चर्चित शोज किए. 2011 और 2012 में स्टार वर्ल्ड पर उनका शो 'अचीवर्स क्लब' भी काफी पसंद किया गया.
एनडीटीवी के साथ भी उनका पुराना नाता रहा है. उन्होंने एनडीटीवी 24x7 पर 'फेस द म्यूजिक' और 'वन ऑन वन' जैसे प्रोग्राम किए. एनडीटीवी गुड टाइम्स पर 'कस्टम मेड फॉर वीर सांघवी' शो होस्ट किया और हाल ही में वे एनडीटीवी फूड अवार्ड्स 2026 के ज्यूरी चेयर भी रहे.
किताबों से लेकर रेस्टोरेंट इंडस्ट्री तक, कई बड़े काम
पत्रकारिता के अलावा उन्होंने कई बेस्टसेलर किताबें भी लिखी हैं. उनकी लिखी किताब 'मेन ऑफ स्टील' का अनुवाद आठ भारतीय भाषाओं में हो चुका है. इसके अलावा 'रूड फूड', 'माधवराव सिंधिया: ए लाइफ' और 'इंडिया - देन एंड नाउ' उनकी मशहूर किताबों में शुमार हैं. साल 2015 में उन्होंने ऑनलाइन रेस्टोरेंट रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म 'ईजीडाइनर' (EazyDiner) की नींव रखी, जो आज अपने सेग्मेंट का अगुआ ब्रांड है.
उन्होंने 'कुलिनरी कल्चर' नाम से एक खास मंच भी शुरू किया, जो भारतीय फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के लिए रेटिंग, रैंकिंग और नेटवर्किंग का काम करता है. अपने लंबे करियर में उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं, साथ ही वे नेशनल इंटीग्रेशन काउंसिल जैसी कई सरकारी व पेशेवर कमेटियों में भी सेवाएं दे चुके हैं.
क्या है एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026
एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 का आयोजन 22 और 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा. इस साल समिट की थीम 'A World Between Orders' है. समिट में राजनीति, अर्थव्यवस्था, कारोबार, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों से जुड़े वक्ता अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
यह भी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं