- आईपीएस जया शर्मा को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के अडोनी की नए ASP पद पर नियुक्त किया गया है
- जया शर्मा ने कुरनूल रेंज के DIG डॉ. कोया प्रवीण और एसपी विक्रांत पाटिल से शिष्टाचार मुलाकात की है
- हरियाणा के हिसार जिले के बड़वा गांव की जया शर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 248वीं रैंक हासिल की है
IPS Jaya Sharma Current posting: आईपीएस जया शर्मा को आंध प्रदेश के कुरनूल जिले के अडोनी की ASP बनाया गया है. नई जिम्मेदारी संभालने के बाद आईपीएस जया शर्मा ने कुरनूल रेंज के DIG डॉ. कोया प्रवीण और कुरनूल एसपी आईपीएस विक्रांत पाटिल से शिष्टाचार मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें कुरनूल पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है. कमेंट में जया शर्मा को नई पोस्टिंग पर खूब बधाइयां मिल रही हैं. जया शर्मा भारतीय पुलिस सेवा में जनरेशन जेड की अधिकारी के रूप में फेमस हैं और उन लोगों के लिए प्रेरणा की मिसाल है, जो यूपीएससी में शुरुआती प्रयासों में मिली असफलताओं से हार मान जाते हैं.

बड़वा गांव की रहने वाली हैं आईपीएस जया शर्मा
युवा आईपीएस अधिकारी जया शर्मा हरियाणा के हिसार जिले के बड़वा गांव की रहने वाली हैं. छोटे से गांव गांव से पहले हरियाणा पुलिस में डीएसपी और अब भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी बनकर आंध प्रदेश के कुरनूल जिले के अडोनी की नई एएसपी बनने तक का सफर तय किया है. आईपीएस जया शर्मा की सक्सेस स्टोरी खूब वायरल हुई थी. पुलिस रिकॉर्ड में जया शर्मा का होम स्टेट दिल्ली है. मासूमियत की वजह से इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं.
यह भी पढ़ें- DU से पढ़कर IPS बनीं Gen Z सिमरन भारद्वाज, हरियाणा के गांव की पत्रकार ने कर दिखाया कमाल

कुरनूल जिले के अडोनी की नई ASP जया शर्मा, IPS ने कैंप ऑफिस में जिले के SP विक्रांत पाटिल, IPS से मुलाकात की. Photo Credit: kurnool Police
जया शर्मा ने दिल्ली से की पढ़ाई
आंध्रप्रदेश कैडर में 2024 बैच की आईपीएस अधिकारी जया शर्मा का जन्म 3 अप्रैल 1997 को हुआ है. साल 2026 में आईपीएस जया शर्मा की उम्र 29 साल हो चुकी है. इनके पिता प्रमोद शर्मा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में DFSC रहे हैं. मां नीतू शर्मा हाउस वाइफ है. हिसार के विद्या देवी जिंदल स्कूल से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने वालीं जया शर्मा ने दिल्ली से बीएससी की डिग्री ली. उन्होंने इसरो के रिसर्च प्रोजेक्ट पर भी काम किया है.
यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली से पढ़कर IPS बनीं Gen Z जया शर्मा, हरियाणा पुलिस की DSP ने कर दिखाया कमाल

अडोनी की नई ASP IPS जया शर्मा की कुरनूल रेंज के DIG डॉ. कोया प्रवीण, IPS से शिष्टाचार मुलाकात. Photo Credit: kurnool Police
जया शर्मा की यूपीएससी रैंक
हरियाणा के हिसार की होनहार बेटी जया शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया लेवल 248वीं रैंक हासिल की. जया को यूपीएससी में दूसरे प्रयास में सफलता मिली. इससे पहले वे हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा आठवीं रैंक के साथ पास करके डीएसपी बन चुकी थीं. यूपीएससी क्रैक की तब वे हरियाणा पुलिस में अंडर ट्रेनी डीएसपी थीं.
यह भी पढ़ें- Gen Z IPS जया शर्मा ने 10 लाख की भीड़ में ऐसे क्रैक की यूपीएससी, किताब में बताई रणनीति

ips gov in
Photo Credit: NDTV
यह भी पढ़ें- हरियाणा की IPS बेटी कनिका यादव का कमाल, SVPNPA ट्रेनिंग में बनीं बेस्ट लेडी प्रोबेशनर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं