विज्ञापन

Jailer 2 Box Office Collection: दशहरा पर रजनीकांत पर बरसी प्रुभ राम की कृपा, कलेक्शन 500 करोड़ पार, अब 1000 करोड़ पर निगाहें

Jailer 2 Box Office Collection: Sacnilk के मुताबिक थलाइवा की इस नई फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब इसकी नजरें थलपति विजय की 2023 में आई फिल्म 'लियो' के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार करने पर हैं.

Jailer 2 Box Office Collection: दशहरा पर रजनीकांत पर बरसी प्रुभ राम की कृपा, कलेक्शन 500 करोड़ पार, अब 1000 करोड़ पर निगाहें
Jailer 2 Box Office Collection: जेलर 2 की तूफानी कमाई जारी, कलेक्शन 500 करोड़ पार
Social Media
नई दिल्ली:

Jailer 2 Box Office Collection: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. वीकडेज में भी इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है. अब सबकी नजरें एक बड़े सवाल पर टिकी हैं. क्या यह 'लियो' को पीछे छोड़कर रजनीकांत की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन पाएगी? छठे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ चुकी है और इससे साफ है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में जल्दी रुकती नजर नहीं आ रही. फिल्म की धुंआधार कमाई में तमिलनाडु, तेलुगु राज्यों, केरल और विदेशों के आंकड़े शामिल हैं. 

जेलर 2 की कमाई

Sacnilk के मुताबिक थलाइवा की इस नई फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब इसकी नजरें थलपति विजय की 2023 में आई फिल्म 'लियो' के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार करने पर हैं. 'जेलर 2' ने अपने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये, पहले शुक्रवार को 37.10 करोड़ रुपये, पहले शनिवार को 47.25 करोड़ रुपये, पहले रविवार को 55.85 करोड़ रुपये, पहले सोमवार को 42.35 करोड़ रुपये और पहले मंगलवार (20 अक्टूबर) को 45.55 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 287.80 करोड़ रुपये (337 करोड़ रुपये ग्रॉस) हो गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

इसमें से फिल्म के तमिल वर्जन ने 206.30 करोड़ रुपये, जबकि तेलुगु वर्जन ने 53.65 करोड़ रुपये कमाए हैं. 'जेलर 2' के हिंदी वर्जन ने 25 करोड़ रुपये और कन्नड़ वर्जन ने अब तक 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके अलावा, फिल्म ने विदेशों में 204 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 541 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जिस रफ्तार से यह आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए 'जेलर 2' थलपति विजय की फिल्म 'लियो' की लाइफटाइम कमाई को पार कर सकती है. 'लियो' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपने 50 दिनों के सफर में कुल 605.90 करोड़ रुपये कमाए थे.

जेलर 2: स्टोरी और कास्ट

नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी 'जेलर 2' की कहानी रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के इर्द-गिर्द घूमती है. अंडरवर्ल्ड से आए एक नए खतरे के चलते उनकी शांत जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है, जिससे उन्हें अपने परिवार और अपनी विरासत को बचाने के लिए एक बार फिर अपने पुराने, सख्त और बेखौफ अंदाज में लौटना पड़ता है. रजनीकांत के अलावा, इस फिल्म में रम्या कृष्णन, विद्या बालन, एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, योगी बाबू और मिर्ना अहम भूमिकाओं में हैं. इसके साथ ही, मोहनलाल, विजय सेतुपति, ऋतिक रोशन और जैकी श्रॉफ भी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे. फिल्म 2 घंटे 45 मिनट लंबी है और इसके OTT रिलीज को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई.

यह भी पढ़ें: Ramayana Tax Free: इस राज्य के लोगों के लिए सस्ती होगी रामायणम् की टिकट, दिवाली से पहले मिला तोहफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jailer 2, Jailer 2 Box Office Collection, Trending, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com