विज्ञापन

भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात

NDTV World Summit 2026 का आयोजन 22-23 अक्टूबर को होगा. थीम है A World Between Orders. यहां दुनिया के बदलते राजनीतिक समीकरणों, वैश्विक अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), तकनीक, सुरक्षा और इंटरनेशनल मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका पर चर्चा होगी.

भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात
NDTV World Summit 2026 में दूसरे दिन, 23 अक्टूबर को कौन कौन होगा शामिल (फोटो- NDTV)

NDTV World Summit 2026 का मंच 23 और 24 अक्टूबर को दिल्ली में सजेगा. 'A World Between Orders' थीम पर होने वाले इस समिट में दुनिया में बदलते राजनीतिक समीकरणों, वैश्विक अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. राजनीति, कूटनीति, कारोबार, विज्ञान और मनोरंजन समेत कई क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां इस मंच पर अपने विचार रखेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस खास आयोजन में शामिल होने वाले हैं. समिट के दूसरे दिन भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें भारत की आर्थिक ताकत, रिसर्च, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और AI के भविष्य से जुड़े विषय शामिल हैं. यहां खेलों की भी बात होगी और बॉलीवुड की भी बात होगी.

चलिए एनडीटीवी वर्ल्ड समिट के दूसरे दिन यानी कि 23 अक्टूबर को किन-किन मुद्दों पर बात होगी? कौन-कौन लोग बोलेंगे? हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे. पहले दिन के पूरे शेड्यूल का लिंक आपको स्टोरी के आखिर में मिलेगा. 

NDTV World Summit के दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक. Beyond Intelligence: AI, Faith and the Meaning of Being Human. इस सत्र में बीएपीएस के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता और अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर के प्रमुख पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामी शामिल होंगे.

सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक. Proximity to Prosperity: The India-Nepal Opportunity. इस सत्र में नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले शामिल होंगे.

सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक. A Region in Flux: Who Will Shape Middle East's Future? इस सत्र में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि और वरिष्ठ ईरानी राजनयिक डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही और भारत में फिलिस्तीन के राजदूत एच.ई. श्री अब्दुल्ला एम.ए. अबुशावेश शामिल होंगे.

सुबह 11:30 से दोपहर 12:00 बजे तक. Building At Scale: The New Economy of India. इस सत्र में राइड्स, उबर एपीएसी के वाइस प्रेसिडेंट और रीजनल जनरल मैनेजर डोमिनिक टेलर, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक और वीएफएस के चीफ कमर्शियल ऑफिसर एवं बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख जितेन व्यास शामिल होंगे.

दोपहर 12:00 से 12:20 बजे तक. Can India Build a Research Superpower? इस सत्र में अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के सीईओ शिवकुमार कल्याणरमन और भारतीय विज्ञान संस्थान में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. दुव्वुरी सुब्रह्मण्यम शामिल होंगे.

दोपहर 12:20 से 12:35 बजे तक. Race to Net Zero: Who Will Power India's Future. इस सत्र में बोंडाडा ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बोंडाडा राघवेंद्र राव और लिवांटो ग्रीन के संस्थापक अश्विनी दीक्षित शामिल होंगे.

दोपहर 12:35 से 12:55 बजे तक. The Diaspora Impact - From Rohtak to Mayors in the UK. इस सत्र में एल्स्ट्री और बोरेहमवुड टाउन काउंसिल के सबसे युवा मेयर तुषार कुमार और हर्ट्समेयर बरो काउंसिल की मेयर परवीन रानी शामिल होंगी.

दोपहर 12:55 से 1:05 बजे तक. इस समय के सत्र में परनोड रिकार्ड इंडिया के नेशनल हेड, कॉरपोरेट अफेयर्स और एग्जीक्यूटिव बोर्ड सदस्य प्रसन्ना मोहिले शामिल होंगे.

दोपहर 2:30 से 3:00 बजे तक. Demystifying A World Between Orders. इस सत्र में सांसद और संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर शामिल होंगे.

दोपहर 3:00 से 3:30 बजे तक. Can AI Become a Star? इस सत्र में दुनिया की पहली एआई अभिनेत्री टिली नॉरवुड और पार्टिकल 6 की संस्थापक एवं सीईओ एलाइन वैन डेर वेल्डेन शामिल होंगी.

दोपहर 3:40 से शाम 4:10 बजे तक. Sounding the Alarm: Will AI Wipe Out Humanity? इस सत्र में एआई शोधकर्ता और गूगल डीपमाइंड के पूर्व रिसर्च साइंटिस्ट एलेक्स टर्नर शामिल होंगे.

शाम 4:10 से 4:40 बजे तक. AI, Cybersecurity and New Contest for Power. इस सत्र में माइक्रोसॉफ्ट में एआई और साइबर सुरक्षा नीति के निदेशक निकोलस बट्स शामिल होंगे.

शाम 5:30 से 6:00 बजे तक. Growth Amid Disorder: Can India Hold Its Advantage? इस सत्र में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा शामिल होंगे.

शाम 6:00 से 6:30 बजे तक. Women on Top: Rewriting the Rules of the Game. इस सत्र में एशियाई खेल 2026 में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली तीरंदाज कुमकुम मोहोड, निशानेबाजी में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली नीरू ढांडा, महिला बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन, गोल्फ में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रणवी उर्स और स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य शामिल होंगी.

शाम 6:30 से 7:15 बजे तक. The AI Organisation: Who Works, Who Leads, Who Decides? इस सत्र में भविष्य के विशेषज्ञ और एआई विशेषज्ञ माइक वॉल्श शामिल होंगे.

शाम 7:15 से 7:45 बजे तक. Making of a Modern Star. इस सत्र में एक्ट्रेस, प्रोड्यूशर और इंटरप्रेन्योर कृति सेनन शामिल होंगी.

यह भी पढ़ें | डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV World Summit 2026, NDTV World Summit 2026 Guest List, NDTV World Summit 2026 Schedule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com