नई दिल्ली: कंबोडिया के नरेश नोरोदम सिहामोनी 29 से 31 मई तक भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आएंगे. उनकी यात्रा के दौरान भारत और कंबोडिया के बीच राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के मौके पर हो रहे कार्यक्रमों का समापन होगा. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि कंबोडिया के नरेश के साथ 27 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें शाही महल के मंत्री, विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत और कंबोडिया के बीच राजनयिक रिश्ते स्थापित होने के 70 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का नरेश की राजकीय यात्रा के दौरान समापन होगा. दोनों देशों के बीच 1952 में राजनयिक रिश्ते स्थापित हुए थे. बयान में कहा गया है कि सिहामोनी की आगामी यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत और गहरा करेगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कबोडिया के मौजूदा नरेश की भारत यात्रा करीब छह दशक के बाद हो रही है. पिछली बार उनके पिता ने 1963 में भारत यात्रा की थी. कंबोडिया नरेश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर कंबोडिया नरेश से मुलाकात करेंगे. वह राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.
ये भी पढ़ें:-
नए संसद भवन के उद्घाटन पर मोदी सरकार ने क्यों चला 'सेंगोल' का दांव? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
ऐतिहासिक 'सेंगोल' अब बढ़ाएगा संसद की शोभा, NDTV से बोले निर्माता- बेहद गर्व महसूस कर रहे...
क्या है सेंगोल? जिसे 28 मई को नए संसद भवन में स्थापित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं