- चेन्नई में CJP ने SIR के खिलाफ 24 घंटे के विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है, जिसे पुलिस ने मंजूरी नहीं दी है
- सीजेपी का विरोध प्रदर्शन एग्मोर के राजारथिनम स्टेडियम के पास गुरुवार शाम से शुरू होकर शुक्रवार शाम तक चलेगा
- इस आंदोलन की मुख्य मांग मतदाता सूची से SIR को हटाना और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है
कॉकरोच जनता पार्टी' SIR के खिलाफ आज चेन्नई में विरोध-प्रदर्शन की तैयारी में है. हालांकि सीएम विजय की पुलिस ने उसे इसकी मंजूरी नहीं दी है लेकिन इसके बाद भी सीजेपी यहां 24 घंटे का विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं. इसको सीजेपी ने'चेन्नई का जंतर-मंतर 2.0' नाम दिया है. उनके मुताबिक, यह विरोध प्रदर्शन गुरुवार शाम 4 बजे एग्मोर के राजारथिनम स्टेडियम के पास शुरू होगा और शुक्रवार शाम 4 बजे तक चलेगा. इस आंदोलन में 'जेन Z', 'जेन अल्फा' और 'जेन बीटा' से शामिल होने की अपील की गई है.
इस विरोध-प्रदर्शन के जरिए सीजेपी की मुख्य मांगें मतदाता सूची से SIR को हटाना और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हैं. जिस तरह से दिल्ली में सीजेपी को प्रोटेस्ट की मंजूरी पुलिस ने नहीं दी थी. वैसे ही चेन्नई पुलिस ने भी परमिशन नहीं दी है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने NDTV को बताया कि उन्होंने अनुमति मांगी थी, जिसे हमने खारिज कर दिया है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
CJP ने आज चेन्नई में बुलाया प्रोटेस्ट
हालांकि, प्रोटेस्ट बुलाने वालों की प्लानिंग की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि CJP पूरे 24 घंटे तक विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है, इससे पुलिस के साथ टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है. इस प्रदर्शन में CJP के दक्षिण भारत समन्वयक विजय रेड्डी मल्लंगी, केरल से राज्यसभा सांसद ए.ए. रहीम (जो 'डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया' - DYFI के प्रमुख भी हैं) और DYFI के महासचिव सृजन भट्टाचार्य शामिल हो सकते हैं.
SIR के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का ऐलान
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, SIR के दौरान वोटर लिस्ट से 13.39 करोड़ वोटर्स के नाम हटा दिए गए हैं. इसमें उन लोगों के नाम शामिल हैं, जो अपने पते र नहीं मिले या स्थायी रूप से कहीं और चले गए, मृत, या फिर एक ही नाम कई बार दर्ज जैसी श्रेणियों में रखा गया है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने हेरफेर के आरोपों को खारिज कर दिया. उसका कहना है कि इस संशोधन का मकसद मतदाता सूची को दुरुस्त करना है, और जो लोग वास्तव में पात्र वोटर्स हैं, वे तय प्रक्रिया का पालन करके अपना नाम फिर से लिस्ट में जुड़वा सकते हैं.
सीएम विजय के लिए बड़ी चुनौती
बता दें कि तमिलनाडु में इस प्रक्रिया के दौरान शुरुआत में 97.38 लाख नाम हटाए गए, फिर 27.53 लाख नए वोटर्स जोड़े गए और बाद में 4.23 लाख नाम और हटा दिए गए. इस तरह, कुल मिलाकर 73.4 लाख वोटर्स कम हो गए. यह संशोधन राज्य में सत्ता परिवर्तन से ठीक पहले हुआ, जिसमें विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीतीं और DMK का शासन खत्म हो गया. गुरुवार को सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को रोकना सीएम विजय के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-SIR के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति, प्रशांत-प्रकाश-दीपके के साथ उठाएंगे आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं