विज्ञापन

नोएडा में 800 करोड़ से बनेगा छह लेन एलिवेटेड रोड, सेक्टर-16 फिल्म सिटी अंडरपास से सेक्टर-12 और गाजियाबाद तक शानदार कनेक्टिविटी

यह एलिवेटेड रोड नोएडा सेक्टर 3 के सामने से शुरू होगा और सेक्टर-12, 22 और 56 के तिराहे तक मास्टर प्लान रोड-1 के बीच से होकर गुजरेगा. यह सेक्टर-57 चौराहे से होते हुए सेक्टर-60 के सामने उतरेगा.

नोएडा में 800 करोड़ से बनेगा छह लेन एलिवेटेड रोड, सेक्टर-16 फिल्म सिटी अंडरपास से सेक्टर-12 और गाजियाबाद तक शानदार कनेक्टिविटी
नोएडा में छह लेन एलिवेटेड रोड का डीपीआर तैयार.
AI ग्राफिक इमेज
  • नोएडा में सेक्टर-3 रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-60 तक छह लेन एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा
  • इस एलिवेटेड रोड का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट आईआई रुड़की ने तैयार किया है और नोएडा अथॉरिटी को जल्द सौंपा जाएगा
  • परियोजना की अनुमानित लागत करीब 850 करोड़ रुपये है जो नोएडा के ट्रैफिक जाम में राहत देगी

नोएडा में जल्द ही  5.49 किलोमीटर लंबा छह लेन का एलिवेटेड रोड बनने जा रहा है. इसका डीपीआर यानी कि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है. यह बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना नोएडा को जाम से राहत दिलाने का काम करेगी. नोएडा में सेक्टर-3 रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-60 तक 5.49 किमी. लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. खास बात यह है कि इसका डीपीआर आईआई रुड़की ने तैयार किया है. 

एलिवेटेड रोड बनाने में कितना खर्च?

नोएडा के इस एलिवेटेड रोड को बनाने में करीब र 800 से 850 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान जताया जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि  ये डीपीआर गुरुवार तक नोएडा अथॉरिटी को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके बाद आगे की प्रक्रिया तेज होगी. 

यहां से होकर गुजरेगा एलिवेटेड रोड

यह एलिवेटेड रोड नोएडा सेक्टर 3 के सामने से शुरू होगा और सेक्टर-12, 22 और 56 के तिराहे तक मास्टर प्लान रोड-1 के बीच से होकर गुजरेगा. यह सेक्टर-57 चौराहे से होते हुए सेक्टर-60 के सामने उतरेगा. इसके बनने से सबसे ज्यादा राहत हर दिन सफर करने वाले हजारों लोगों से मिलेगी. इस कॉरिडोर के बनने से उनको नोएडा के कई व्यस्त चौराहों पर नहीं रुकना पडे़गा. 

रजनीगंधा अंडरपास के सामने से होकर गुजरने वाले इस प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के संशोधित अलाइनमेंट को नोएडा अथॉरिटी से पिछले दिनों ही मंजूरी मिली थी. यह महत्वाकांक्षी परियोजना अलाइनमेंट फाइनल नहीं होने की वजह से लंबे समय से अटकी थी. इस प्रोजेक्ट का सबसे जटिल हिस्सा सेक्टर-12 और सेक्टर-22 का टी-प्वाइंट माना जा रहा है. इस रोड को यहां मोड़ने के लिए खास कर्व डिजाइन बनाया गया है. इस हिस्से पर IIT रुड़की ने खास ध्यान दिया है.

एलिवेटेड रोड से किसे होगा फायदा?

नोएडा में इस एलिवेटेड रोड के बनने के बाद DND से सेक्टर-62 तक का सफर बहुक आसान हो जाएगा. 6 लेन एलिवेटेड रोड सेक्टर-3 से शुरू होगा और सेक्टर-10, सेक्टर-12, सेक्टर-22 टी-पॉइंट और सेक्टर-57 होते हुए सेक्टर-60 तक जाएगा. सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम चौराहे, सेक्टर-12/22 चौराहे और सेक्टर-12-22-56 तिराहे के साथ ही सेक्टर-57 चौराहे पर भारी ट्रैफिक जाम रहता है. नया एलिवेटेड रोड बनने के बाद गाड़ियां इन प्रमुख जंक्शनों को बाईपास कर सकेंगी. इससे यात्रा का समय घटने के साथ ही ट्रैफिक का दबाव भी सड़कों पर कम होने की उम्मीद है. 

 गाजियाबाद तक मिलेगी कनेक्टिविटी

यह एलिवेटेड रोड नोएडा सेक्चर 73 से गाजियाबाद तक शानदार कनेक्टिविटी देगा. नोएडा सेक्टर-60 के सामने इस रोड के उतरने से सेक्टर-73, 121, 59, 62 और 63 के साथ ही गाजियाबाद की ओर आसानी से जाया जा सकेगा. 

ये भी पढ़ें-दिल्ली से सोहना-पलवल अब 30-40 मिनट में, DND-सोहना-फरीदाबाद एक्सप्रेसवे तैयार; कालिंदी कुंज-आश्रम का ट्रैफिक घटेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Elevated Road, Noida Elevated Road Dpr, Noida Elevated Corridor, Noida Infrastructure Projects, Rajnigandha Underpass
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com