विज्ञापन

भारत की 18 साल की अनाहत सिंह का धमाका, वर्ल्ड नंबर-3 नूर अल-शेरबिनी को 3-0 से हराकर रचा इतिहास

18 साल की इस भारतीय स्टार ने टॉप सीड नूर अल-शेरबिनी ?? को 3-0 (11-8, 11-8, 11-7) से हराकर शिकागो ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.

भारत की 18 साल की अनाहत सिंह का धमाका, वर्ल्ड नंबर-3 नूर अल-शेरबिनी को 3-0 से हराकर रचा इतिहास
अनाहत सिंह ने रचा इतिहास

भारत की 18 साल की अनाहत सिंह ने रेडवुड सिटी में आयोजित 'सिलिकॉन वैली ओपन' में 2026 PSA स्क्वैश टूर में अपने परफॉर्मेंस से इतिहास रच दिया है. अनाहत सिंह ने आठ बार की विश्व चैंपियन नूर अल-शेरबिनी को मात्र 30 मिनट में 11-8, 11-8, 11-7 से हरा दिया. शीर्ष वरीयता प्राप्त मिस्र की खिलाड़ी, जो विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं और जिनके नाम निकोल डेविड के बराबर सबसे अधिक विश्व खिताब जीतने का रिकॉर्ड है, उनके खिलाफ इस सीधी जीत ने भारतीय खिलाड़ी को 143,500 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले 'PSA गोल्ड' इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया.  यह अनाहत के पेशेवर करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत है.

Currently ranked World No. 15, Anahat, who came into the tournament on the back of a sensational silver medal in the Asian Games 2026, produced a tactical masterclass to completely dominate the World No. 3 Egyptian, also her idol, sweeping the match 11-8, 11-8, 11-7 in breathtaking fashion.

13 मार्च 2008 को नई दिल्ली में जन्मीं अनाहत सिंह ने बहुत तेजी से अपने परफॉर्मेंस के दम पर  तरक्की की है और फिलहाल दुनिया की टॉप 15 खिलाड़ियों में शामिल हैं. 2026 की शुरुआत में वह भारत की पहली वर्ल्ड जूनियर चैंपियन बनीं, 2010 के बाद से मिस्र के बाहर की पहली विजेता और जापान में हुए 2026 एशियाई खेलों में महिला एकल वर्ग में ऐतिहासिक रजत पदक जीता. पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 ग्रेगरी गॉल्टियर, सौरव घोषाल और स्टीफन गैलिफी की देखरेख में ट्रेनिंग लेने वालीं सिंह 2023 में पेशेवर खिलाड़ी बनीं. उन्होंने अब तक कई PSA खिताब जीते हैं और टॉप 20 में जगह बनाने वाली सबसे कम उम्र की एशियाई खिलाड़ी बन गई हैं. 

यह भी पढ़ें | नंबर 1 मिचेल स्टार्क, कगिसो रबाडा की टॉप 5 में एंट्री, टेस्ट क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे तेज गेंदें

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड पहला T20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com