लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Elections 2024) के लिए अभी वक्त है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी ने पहली बार 'चाय पर चर्चा' की जगह 'टिफिन पर चर्चा' (Tiffin per Charcha) का प्लान बनाया है. इसके तहत, पार्टी के मंत्री, सांसद घर-घर पहुंचेंगे. एक-दूसरे के साथ अपना-अपना टिफिन शेयर करेंगे और ज्यादा वक्त बिताएंगे. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को अपने टिफिन के साथ पदाधिकारियों के बीच नोएडा पहुंचे.
नड्डा ने टिफिन खाने से पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की. यहां न कोई मंच था और न ही कोई मुख्य अतिथि. कुछ देर चर्चा करने के बाद पदाधिकारियों के बीच ही जेपी नड्डा ने अपना टिफिन शेयर किया. इस टिफिन बैठक का मकसद कार्यकर्ताओं को सामूहिकता का एहसास दिलाना था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
क्या बोले नड्डा?
इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा, "आज नोएडा आने का सौभाग्य मिला. कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक बातचीत हुई. संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर बात हुई है. मैं घर से अपना टिफिन लेकर आया था. मेरे टिफिन से कुछ पदाधिकारियों ने और कुछ मैंने खाया. इससे सामूहिकता का विकास होता है, आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे."
बीजेपी चला रही जनसंपर्क अभियान
दरअसल, मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी 30 मई से 30 जून तक जनसंपर्क अभियान चला रही है. इसके तहत जगह-जगह टिफिन सभाएं भी आयोजित की जा रही हैं. इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिखर बैठक भी की थी. बुधवार को हुई इस टिफिन मीटिंग में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष भूपिंदर चौधरी समेत पश्चिमी यूपी के तमाम छोटे-बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे.
पीएम मोदी ने दिया था सुझाव
इस टिफिन मीटिंग का सुझाव खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था. उसके पीछे मकसद यही था कि कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लाकर जब दूसरे के साथ शेयर करेंगे. इस दौरान अनौपचारिक बातचीत होगी, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी.
इस अभियान में केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद, विधायक, संगठन पदाधिकारियों से लेकर पार्टी के कोर कैडर को भी शामिल किया गया है.
ये भी पढ़ें:-
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई पदाधिकारियों संग नोएडा में की 'टिफिन पर चर्चा'
"2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे..": राहुल गांधी ने की भविष्यवाणी
कांग्रेस तय करे कि वह संविधान और देश के लोगों के साथ या मोदी जी के साथ : अरविंद केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं