बिहार पुलिस ने SC में हलफनामा दायर कर रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साजिशन संपर्क में रहने का आरोप लगाया है. जिसका मकसद अभिनेता के करोड़ों रुपए हड़पना और बाद में उनकी मानसिक बीमारी की झूठी तस्वीर पेश करना बताया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा SC में दायर हलफनामे में कहा है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत राजपूत को अपने घर ले गई और उन्हें दवा का ओवरडोज देना शुरू कर दिया. सुशांत सिंह के पिता के हवाले से बिहार पुलिस का कहना है कि उसे मुंबई पुलिस के असहयोग के बावजूद जांच में कई सुराग पाए हैं और SC को बताया है कि सुराग भारत में कई स्थानों पर बिखरे हुए हैं. बिहार पुलिस ने राजपूत की 'रहस्यमय मौत' की सीबीआई जांच का सुझाव दिया है.
रिया चक्रवर्ती ने SC में सुनवाई का हवाला देकर पूछताछ टालने का किया था अनुरोध, ED ने कहा- नहीं
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसके साथ ही बिहार पुलिस ने मामले की जांच मुंबई ट्रांसफर करने का भी विरोध किया है. इसके पीछे दलील दी है कि रिया की याचिका प्री-मेच्योर और सुनवाई योग्य नहीं है. याचिका में ये भी कहा गया है कि इस मामले में FIR दर्ज करना बिहार पुलिस के क्षेत्राधिकार में है. मुंबई पुलिस तो इस मामले में CrPc की धारा 174 के तहत सिर्फ ये जांच कर रही थी कि मौत प्राकृतिक है या नहीं. बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के 2016 के फैसले का हवाला देते हुए कहा है कि 174 के तहत जांच का दायरा सीमित है और ये किसी संज्ञेनीय अपराध के तहत दर्ज FIR के समान नहीं है. हलफनामे में ये भी बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट फैसले के अनुसार FIR दर्ज करने के लिए पटना पुलिस का अधिकार क्षेत्र है. सीआरपीसी के धारा 179 के अनुसार पटना का कोई अधिकार क्षेत्र गलत नहीं है.
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह मामले की CBI जांच पर उठाया सवाल, कहा - यह फेडरलिज़्म के खिलाफ है
क्योंकि पीड़ित सुशांत के पिता हैं और इस धारा के मुताबिक जहां घटना का परिणाम हुआ, वहां भी केस दर्ज किया जा सकता है. सुशांत के पिता की शिकायत में कहा गया है कि रिया और उसके रिश्तेदार इंद्रजीत, संध्या, शोविक सुशांत के जीवन में हस्तक्षेप करते थे. रिया ने यह आभास दिया कि सुशांत मानसिक रूप से बीमार हैं. सुशांत के पिता की शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि यह साजिश का हिस्सा था. रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों के सुशांत सिंह राजपूत के संपर्क में उनके पैसे को "हड़पने" का एकमात्र मकसद बताया. बिहार पुलिस ने कहा कि बाद में उन्होंने सुशांत की मानसिक बीमारी की झूठी तस्वीर तैयार कर दी.
सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती की ओर से पटना में दर्ज केस को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी गई थी जिस पर कोर्ट ने बिहार और महाराष्ट्र से तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए कहा था. रिया चक्रवर्ती का मकसद पैसे हड़पना था, सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक बीमारी की बात झूठी : बिहार पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं