विज्ञापन

कोई 8वीं पास तो कोई बेरोजगार... टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के केस में गिरफ्तार 10 आरोपियों की पूरी कुंडली

टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ये आरोपी यूपी, हरियाणा और बिहार के रहने वाले हैं.

कोई 8वीं पास तो कोई बेरोजगार... टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के केस में गिरफ्तार 10 आरोपियों की पूरी कुंडली
टाइगर श्रॉफ के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.
NDTV
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के सिलसिले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं. हमले के 15 घंटे के भीतर ही गोली चलाने वाले तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया था. इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों को 1 लाख रुपये का एडवांस पेमेंट किया गया था. ये रकम कई किश्तों में भेजी गई थी. 

पुलिस अब इस पूरे पेमेंट ट्रेल (लेन-देन के रास्ते) की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि पैसे का इंतजाम किसने किया और इसमें शामिल लोगों के बीच कैसे बांटा गया.

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को तब हमला हुआ था, जब वह शाम को फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग हुई थी. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बचे थे.

तीन शूटर सबसे पहले गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाने वाले तीनों शूटर हमले के 15 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार हो गए थे.

तीनों शूटर- ऋतिक कुमार उर्फ रोशन, रेहान और फूल सिंह को कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था.

ऋतिक बिहार तो रेहान और फूल सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं. तीनों शूटर नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन कोटा में उन्हें पकड़ लिया गया और मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

अब तक कौन-कौन गिरफ्तार?

कुणाल: उम्र 21 साल. हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. उसने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. उसके पिता का नाम संजय है. पुलिस इस मामले में उसकी कथित भूमिका और अन्य आरोपियों के साथ उसके संबंधों की जांच कर रही है.

सुमित: उम्र 19 साल. सोनीपत का है रहने वाला है और उसने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. उसके पिता का नाम विजेंद्र है. बताया जाता है कि वह कपड़ों की एक दुकान पर काम करता है. पुलिस इस मामले में उसकी कथित संलिप्तता और अन्य आरोपियों के साथ उसके संबंधों की जांच कर रही है.

राधा सुनील वर्मा: राधा 29 साल की है और उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली है. बताया जाता है कि वह कुणाल की गर्लफ्रेंड है. जांचकर्ता इस मामले में उसकी कथित भूमिका की जांच कर रहे हैं और यह भी देख रहे हैं कि क्या उसके निजी संबंधों का जांच पर कोई असर पड़ता है.

बबीता रामजतन राव: बबीता 24 साल की है, उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और बताया जाता है कि वह वायर-फिटिंग की एक दुकान पर काम करती है. वह आजमगढ़ की रहने वाली है. पुलिस इस मामले में उसकी कथित भूमिका और अन्य आरोपियों के साथ उसके संबंधों की जांच कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

अंकित उर्फ ​​राजेश खटक: 18 साल का है. उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. बताया जाता है कि वह बेरोजगार है और सोनीपत का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार, वह लगभग 20 दिनों तक मुंबई में रहा था. जांचकर्ता उसके वहां रहने के मकसद, उसकी गतिविधियों और इस मामले में उसकी कथित भूमिका की जांच कर रहे हैं.

जतिन: सोनीपत का रहने वाला है. कथित तौर पर हथियारों की जुगाड़ जतिन ने ही की थी. जतिन, हथियार लाने के लिए कुणाल और सुमित के साथ अमृतसर गया था. पुलिस आरोपियों की भूमिका और फायरिंग की घटना से उनके कथित संबंधों की जांच कर रही है.

समीर: ये भी सोनीपत का रहने वाला है. टाइगर पर गोली चलाने वालों को समीर जानता था. वह मुंबई के अंधेरी में आकर तीनों शूटर्स के साथ रुका था. पुलिस से बचने के लिए आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहे थे.

जांच के 3 बड़े एंगल:

  1. हथियार ट्रेन से मुंबई कैसे पहुंचे: पुलिस जांच कर रही है कि हथियार किसने ट्रेन से भेजे, डिलीवरी किसने अरेंज की और शूटर्स तक कैसे पहुंचे.
  2. 1 लाख का पेमेंट ट्रेल: 1 लाख रुपये का एडवांस कई छोटी किस्तों में ट्रांसफर किया गया. पुलिस इसके सोर्स और किसे कितना पैसा मिला, इसकी जांच कर रही है.
  3. नेटवर्क मैपिंग: पुलिस आरोपियों, शूटर्स, हथियार पहुंचाने वालों और पेमेंट अरेंज करने वालों के बीच के कनेक्शन को जोड़ रही है ताकि हर एक का रोल साफ हो सके.

लव एंगल भी आया सामने

दिल्ली में हुई गिरफ्तारियों में एक 'लव एंगल' भी सामने आया है. 

जांच से पता चला है कि आरोपी कुणाल की गर्लफ्रेंड राधा ने उसके कहने पर, अपनी साथी बबीता के साथ मिलकर, दिल्ली से मुंबई तक एक पिस्तौल पहुंचाई. 

कुणाल ने ही मुंबई के एक होटल में उनके रुकने का इंतजाम भी किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff Firing Case, Tiger Shroff Attack, Mumbai Police, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com