तिब्बत में गुरुवार रात करीब 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 173 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. गहराई अधिक होने के बावजूद इसके झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए.
कई इलाकों में महसूस हुए झटके
भूकंप के बाद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया. कई जगहों पर लोग एहतियात के तौर पर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान, जनहानि या संपत्ति को क्षति पहुंचने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हाल की आपदाओं के बीच बढ़ी चिंता
यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब नेपाल-तिब्बत सीमा पर 26 अगस्त को आई बड़ी प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और पुनर्वास कार्य अभी भी जारी हैं. उस दौरान हिम-चट्टान स्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी. कई घर, सड़कें, पुल और जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई थीं जबकि हजारों लोगों की मौत और लापता होने की खबरें सामने आई थीं.
तिब्बती पठार एशिया के सबसे महत्वपूर्ण जल स्रोतों में से एक माना जाता है. ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियों का उद्गम इसी क्षेत्र से होता है. ये नदियां कई देशों से होकर गुजरती हैं. ऐसे में इस इलाके में होने वाले भूकंप, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक बदलाव निचले क्षेत्रों में रहने वाले करोड़ों लोगों के लिए भी चिंता का विषय बन जाते हैं.
पिछले महीने भी आया था भूकंप
तीन सितंबर को भी तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई गई थी. भूकंप के झटके दोपहर करीब 1:46 बजे दर्ज किए गए. भूकंप का केंद्र 31.479 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.370 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 14 किलोमीटर बताई गई. भूकंप का लोकेशन तिब्बत क्षेत्र में दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें-
पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, भारत में भी महसूस किए गए झटके
हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूकंप, 4.1 की तीव्रता से हिली धरती
चीन के मेडोग बांध पर भारत-बांग्लादेश-नेपाल को क्यों चेता रहा जापान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं