एक तरफ रविवार 23 फरवरी को दुबई में भारत की टीम पाकिस्तान से भिड़ रही होगी तो ठीक उसी समय हजारों किलोमीटर दूर दिल्ली में भी 'मैन इन ब्लू' टीम दूसरी टीम से क्रिकेट T-20 खेल रही होगी. ठीक भारतीय टीम जैसी ड्रेस में दुधिया रोशनी में खेलने वाली टीम वो होगी, जो अक्सर कोर्टरूम के भीतर अच्छे-अच्छों को गुगली पर बोल्ड करती है. ये टीम है CJI XI. CJI संजीव खन्ना की टीम में सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के जज होंगे. वहीं दूसरी टीम के कप्तान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता होंगे.
23 फरवरी को ये मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में फ्लड लाइट्स में खेला जाएगा और इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा.
इस मैच के लिए BCCI और DDCA ने विशेष अनुमति दी है. इस पहले टी-20 लीग का आयोजन सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड्स एसोसिएशन (SCAORA) कर रही है. SCAORA ने हाल ही में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड्स (AOR) के लिए विशेष रूप से अपनी प्रतिष्ठित पहली 20 ओवर की सफेद गेंद सीमित क्रिकेट लीग की शुरुआत की है.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
ये लीग सफेद गेंद और रंगीन कपड़ों के साथ फ्लड लाइट (दिन/रात) में खेला जाएगा.
SCORA के अध्यक्ष विपिन नैयर के मुताबिक, पहला मैच CJI XI और SCAORA XI के बीच होगा. SCAORA XI की टीम में AOR, वरिष्ठ वकीलों और DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली शामिल होंगे, जबकि SG तुषार मेहता नॉन- प्लेइंग कप्तान होंगे.
इस लीग में 8 टीमें हिस्सा लेंगी..इनमें वरिष्ठ वकील दम्मा शेषाद्री नायडू, पीबी सुरेश, साजन पोवैया, देवदत्त कामत, विकास पाहवा, बड्डी रंगनाथन, सीतेश मुखर्जी और चिन्मय शर्मा की टीमें विशेष रूप से AOR से मिलकर बनी होंगी.
SCORA के उपाध्यक्ष अमित शर्मा के मुताबिक, इससे पहले पिछले साल गोवा में एक अंतर्राष्ट्रीय कानूनी सम्मेलन आयोजित किया गया था और इसी कड़ी में ये टी-20 लीग का आयोजन किया गया है. भविष्य में AOR के लिए सुप्रीम कोर्ट जज का लेक्चर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए कोर टीम में SCORA के सचिव निखिल जैन और सहायक सचिव कौस्तभ शुक्ला भी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं