विज्ञापन

अल्बानिया में भ्रष्ट प्रधानमंत्रियों की मदद करने वाले सुप्रीम कोर्ट को जलाया, भारत सबक ले, राउत पर भड़की BJP

शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत से अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट की इमारत जलाए जाने का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि भारत को इस घटना से सबक लेना चाहिए.

अल्बानिया में भ्रष्ट प्रधानमंत्रियों की मदद करने वाले सुप्रीम कोर्ट को जलाया, भारत सबक ले, राउत पर भड़की BJP
नई दिल्ली:

उद्धव ठाकरे की शिव सेना के नेता संजय राउत के एक बयान से हंगामा हो गया है. उन्होंने अल्बानिया में सप्रीम कोर्ट जलाए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए न्यायपालिका के खिलाफ जनआक्रोश का हवाला देकर भारत को नसीहत दी है. उन्होंने भारत को इससे सीख लेने की सलाह दी है. उनके इस बयान को लेकर बीजेपी ने उनकी आलोचना की है. बीजेपी ने कहा है कि राउत ने अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जलाने का समर्थन किया है और क्या अब वो चाहते हैं कि भारत का सुप्रीम कोर्ट भी जला दिया जाए?

संजय राउत ने कहा क्या है

संजय राउत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर मराठी में किए पोस्ट में कहा है कि अल्बानिया के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट की इमारत में आग लगा दी है.उनका कहना है कि लोग इस बात से नाराज थे कि सुप्रीम कोर्ट भ्रष्ट प्रधानमंत्रियों की मदद कर रहा था. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने संसद, सरकारी दफ्तरों और मंत्रियों के घरों पर भी हमला किया. दुनिया के सभी देशों को इन घटनाओं से सबक लेना चाहिए, खासकर भारत को. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट को शेयर करते हुए यह बात कही है. यह वीडियो अल्बानिया कहा है, जहां गुस्साई भीड़ ने वहां की सुप्रीम कोर्ट में आग लगा दी थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

राउत के इस बयान पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने उनकी आलोचना की है.उन्होंने एक्स पर किए एक पोस्ट में कहा है कि संजय राउत अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला दिया उसका स्वागत करते हैं, समर्थन करते हैं, उन्हें अराजकता चाहिए. सोमैया ने लिखा है, पहले राष्ट्रपति जी, फिर चुनाव आयोग, फिर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, इन सबका अपमान किया, गालियां दीं और वो अब चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट जला दिया जाए? बीजेपी नेता ने लिखा है कि हिंदुस्तान की जनता अराजकता सहन नहीं करेगी, संजय राउत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमान याचिका चल रही है, वहां उसको जवाब मिलेगा.

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा है कि हिंदुस्तान की जनता अराजकता सहन नहीं करेगी.

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा है कि हिंदुस्तान की जनता अराजकता सहन नहीं करेगी.
Photo Credit: NDTV

संजय राउत के खिलाफ अवमानना याचिका

संजय राउत इससे पहले उस समय विवाद में फंस गए थे, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश ने विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया था. इसके बाद न्यायपालिका और सीजेआई पर की गई उनकी टिप्पणियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने अटार्नी जनरल आर वेंकटरमनी की सहमति के बाद यह याचिका दाखिल की है.इसमें कहा गया है कि संजय राउत ने जानबूझकर मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ अपमानजनक और भ्रामक आरोप लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में सत्ता परिवर्तन संभव नहीं, फ्रांस जैसी अशांति यहां नामुमकिन- दशहरा रैली में मोहन भागवत का बड़ा मैसेज
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Raut, Shiv Sena ( UBT), Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com