विज्ञापन

'रावण भी वेश-भूषा बदलकर आया था', ओवैसी से गठबंधन के सवाल पर बोले अखिलेश यादव

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात के बाद बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी का इल्म-पढ़ाई से छत्तीस का आंकड़ा है और वह भ्रष्ट अधिकारियों के साथ काम कर रही है.

जेल में बंद आजम खान से मिले अखिलेश यादव (File Photo: NDTV)
रामपुर:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की. मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रामपुर हमेशा रामराज की भावना का प्रतीक रहा है, लेकिन आज यहां उसी भावना को कुचलने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आजम खान और समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि फर्जी मुकदमे लगाने में भ्रष्ट अधिकारियों का इस्तेमाल हथियार की तरह किया गया. अब धीरे-धीरे अधिकारी भी सरकार का साथ छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का पढ़ाई-लिखाई और इल्म से "36 का आंकड़ा" है. शिक्षा और ज्ञान के मामले में भाजपा शून्य है, इसलिए वह भ्रष्ट अधिकारियों के सहारे काम कर रही है.

ओवैसी के बयान से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि रावण ने भी एक दिन के लिए वेश बदलकर सीता माता का हरण किया था, लेकिन यहां तो वर्षों से भेष बदला हुआ है. उन्होंने कहा कि आजम खान का सबसे बड़ा सपना जौहर यूनिवर्सिटी था, जिसे शिक्षा और युवाओं के भविष्य के लिए बनाया गया था. समाजवादी पार्टी उस सपने को पूरा करने का काम करेगी. अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 से आरोप लगा रही है कि चुनाव आयोग भाजपा के प्रभाव में काम कर रहा है और समय के साथ यह बात साफ होती जा रही है.
 

 जौहर विश्वविद्यालय का उठाया मुद्दा

आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह सिर्फ एक शिक्षण संस्थान नहीं बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा सपना है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी के लोग इस सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि आजम खान के खिलाफ वर्षों में कई मामले दर्ज हुए थे. इनमें जमीन कब्जाने, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े विवाद और अन्य आरोप शामिल रहे हैं. इन्हीं मामलों में कार्रवाई के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था. जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर लंबे समय से कानूनी और प्रशासनिक विवाद जारी हैं, जिसे सपा लगातार राजनीतिक मुद्दा बनाती रही है.

खबर अपडेट हो रही है.
 

यह भी पढ़ें- 

यूपी की सियासत के लिए बड़ा दिन, आज आजम खान से जेल में मिले अखिलेश, बदलेगी राज्य की सियासत?

शिवा शर्मा केस पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘श्रद्धा और आस्था से खिलवाड़ कर रही बीजेपी'

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी-सपा आए आमने-सामने, कौन जीतेगा संग्राम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Azam Khan, UP Election, Asaduddin Owaisi, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com