सिडनी हवाई अड्डे पर एक कर मुक्त (ड्यूटी-फ्री) दुकान से कथित तौर पर वॉलेट चुराने के मामले में एयर इंडिया ने अपने रीजनल डायरेक्टर (पूर्वी क्षेत्र) रोहित भसीन को निलंबित कर दिया. भसीन के बिना अनुमति के एयर इंडिया परिसर में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी गई है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगाने के अलावा उन्हें अपना पहचान पत्र जमा कराने का भी निर्देश दिया गया है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
रोहित भसीन को एआई301 विमान के एक कमांडर (पायलट) के तौर पर तैनात किया गया था. उनका विमान 22 जून की सुबह 10.45 बजे (स्थानीय समय) सिडनी हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाला था. एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, 'प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक एक कैप्टन मिस्टर रोहित भसीन सिडनी में एक कर मुक्त दुकान से वॉलेट चोरी करते पकड़े गए. भसीन क्षेत्रीय निदेशक भी हैं.
एयर इंडिया की महिला पायलट का आरोप- 'सीनियर ने पूछा क्या तुम्हें रोजाना सेक्स की जरूरत नहीं पड़ती'
एयर इंडिया ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और तब तक कैप्टन को निलंबित कर दिया गया है.' एयरलाइन द्वारा शनिवार को जारी निलंबन आदेश में कहा गया, 'ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा दी गई रिपोर्ट के मुताबिक आपने सिडनी हवाई अड्डे पर 22 जून, 2019 को उड़ान एआई 301 के प्रस्थान से पहले एक ड्यूटी फ्री दुकान से कथित तौर पर सामान चोरी की हरकत की है. आपके खिलाफ किसी भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के शुरू करने और जांच पूरी होने तक आपको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.'
(इनपुट: भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं