विज्ञापन

एयर इंडिया के विमान में हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहा था प्लेन

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 को बम और हाईजैक अलर्ट मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सुरक्षा एजेंसियां विमान और यात्रियों की जांच में जुटी हैं.

एयर इंडिया के विमान में हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहा था प्लेन
फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही Air India फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
अल्टर्ड बाय NDTV
  • Air India की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान जयपुर डायवर्ट, बम अलर्ट से बढ़ी चिंता
  • जयपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
  • AI-2030 फ्लाइट मामले में सुरक्षा जांच जारी, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
जयपुर:

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान को बम की अफवाह बाद दिल्ली के बजाय जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया. विमान के उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

NDTV को प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान विमान से जुड़ा सुरक्षा अलर्ट मिलने पर स्थिति को गंभीरता से लिया गया. बताया जा रहा है कि बम की अफवाह और संभावित हाईजैक अलर्ट के बाद विमान को एहतियातन दिल्ली के बजाय जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया गया.

सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया के पायलट ने एक अलार्म दिया था. अभी तक की जांच में फाल्स अलार्म लग रहा है. राजस्थान एटीएस के साथ तमाम एजेंसियां एयरपोर्ट पर मौजूद हैं.

सुरक्षित कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान के रनवे पर पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी तुरंत विमान में पहुंचे और यात्रियों तथा विमान की जांच शुरू की. एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई. अधिकारियों ने विमान को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अलग क्षेत्र में खड़ा कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी.

सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अलर्ट मिलने के बाद सभी एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि अलर्ट वास्तविक था या फिर यह केवल एक अफवाह या फर्जी सूचना थी. अधिकारियों की ओर से अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

सितंबर में भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले सितंबर माह में भी जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. उस समय भोपाल से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI-1886 में तकनीकी समस्या की सूचना मिलने पर पायलट ने एहतियात के तौर पर विमान को जयपुर में उतारा था. उस घटना में भी विमान सुरक्षित रूप से उतार लिया गया था और बाद में तकनीकी जांच की गई थी.

यह भी पढ़ें : दिल्ली की फ्लाइट में बीच आसमान आई खराबी तो यात्रियों की अटकी सांसें, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur Airport, Emergency Landing, Air India, International Flight, Bomb Hoax
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height