Punjab Assembly polls 2022: पंजाब (Punjab) में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सियासी हलचल तेज हो गई है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी बनाने की घोषणा करते हुए चुनावों में उतरने का ऐलान कर दिया है.' कैप्टन' ने मंगलवार को यह भी कहा था कि अगर किसान आंदोलन का समाधान उनके हित में हो जाता है तो पंजाब में भाजपा के साथ समझौते को लेकर भी वे विचार करेंगे. कैप्टन की नई पार्टी के गठन की घोषणा को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav chadha)ने 'अजीबोगरीब' बयान दिया है. चड्ढा ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी हरसंभव कोशिश कर रहे है कि आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में रोका जाए. अभी तक उन्होंने अपनी तीन पार्टियों बीजेपी, अकाली दल और कांग्रेस को मैदान पर उतारा था. 2022 के विधानसभा चुनाव में इन तीनों पार्टियों को 'आप' को रोकने का काम दिया था.'
आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'इन तीनों पार्टियों का रिमोट मोदीजी के पास है. जब ये तीनों पार्टियां थक गईं और अपने घुटने टेक दिए और इन्हें(पीएम को) लग गया कि ये 'आप' को रोक नहीं पाएंगी तो उन्होंने अपने चहेते अमरिंदर सिंह को संदेश दिया कि नई पार्टी बनाओ. चारों पार्टियों का एक ही लक्ष्य है कि किसी भी तरह 'आप' को रोका जाए. इन चारों का रिमोट मोदीजी के पास है. पंजाब में आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए इन चारों पार्टियों को पीएम मोदी ने मैदान में उतारा है.'
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
उन्होंने कहा, ' यह चारों पार्टियां भी मिलकर पंजाब के लोगों की इच्छा और खुशहाल पंजाब बनाने का इन लोगों ने जो संकल्प लिया है, उसे खत्म नहीं कर पाएंगी. आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-अकाली दल ने अपने वोट कांग्रेस के पास ट्रांसफर करा दिए थे. यह बात अकाली दल के वरिष्ठ नेता नरेश गुजराल ने खुद कही थी. इस बार भी ऐसी ही कोशिश हो रही है. तीनों पार्टियां जब AAP को नहीं रोक पा रही तो चौथी पार्टी को लाने की कोशिश हो रही है.' गौरतलब है कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच ही माना जा रहा है. अकाली दल और बीजेपी का वर्षों पुराना गठबंधन टूट चुका है और दोनों पार्टियांअलग-अलग मुकाबले में उतरेंगी.
- - ये भी पढ़ें - -
* "अब महाराष्ट्र कांग्रेस में उठापटक, शीर्ष प्रवक्ता ने छोड़ा पद? सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी
* 'कहा था सब साथ ही हैं' : कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब के मंत्री ने साधा निशाना
* "WHO के महानिदेशक ने भारत के कोविड टीकाकरण प्रयासों की सराहना की : स्वास्थ्य मंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं