केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस के साथ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनकी चर्चा हुई है और उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ भारत सरकार द्वारा उठाए गए टीकाकरण के ‘बृहद् प्रयासों' की सराहना की है.
भारत में मंगलवार तक कोविड-19 टीकों की 99 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं और देश 100 करोड़ खुराक लगाए जाने का आंकड़ा पार करने वाला है. केंद्र ने राज्यों से अपील की है कि टीके की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता को देखते हुए वे दूसरी खुराक लगाने पर ध्यान केंद्रित करें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Had a detailed interaction with DG WHO @DrTedros, accompanied by other senior officials of @WHO, on various issues related to health, including pandemic management and WHO reforms.
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 19, 2021
DG WHO lauded the mammoth efforts undertaken by the Indian government for #COVID19 vaccination.
मांडविया ने ट्वीट किया, ‘डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस के साथ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई. इस दौरान डब्ल्यूएचओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. कोविड-19 टीकाकरण में भारत सरकार के बृहद् प्रयासों की डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने प्रशंसा की है.'
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘हमने 99 करोड़ खुराक लगा दी है. हम कोविड-19 टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले हैं.'
भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार होते ही बड़े कार्यक्रमों की योजना
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं