पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला है. पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly polls 2022) होने वाले हैं और इसके पहले अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने नई पार्टी बनाने की घोषणा करके हर किसी को चौंका दिया है. रंधावा ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'कैप्टन' को आड़े हाथ लिया, उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने 9 साल तक समर्थन नहीं किया होता तो वे (अमरिंदर) मुख्यमंत्री नहीं होते. रंधावा ने यहां तक कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अवसरवादी हैं और उन्होंने कांग्रेस की पीठ पर छुरा घोंपा है.'
पंजाब के डिप्टी सीएम ने कहा, 'अमरिंदर आज, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बारे में बात कर रहे लेकिन पाकिस्तानी नागरिक अरूसा आलम उनके निवास पर रहती हैं. ईडी केस का सामना करने और पाकिस्तानी नागरिक को शरण देने के बाद से अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है. '
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
गौरतलब है कि पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को ऐलान किया था कि वह नई पार्टी बनाएंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर किसान आंदोलन का समाधान उनके हित में हो जाता है तो पंजाब में भाजपा के साथ समझौते को लेकर भी वे विचार करेंगे. साथ ही अकाली समूहों से अलग हुए दलों सहित समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन करने का भी विचार करेंगे. सुखजिंद सिंह से पहले, पंजाब सरकार के मंत्री परगट सिंह भी कैप्टन पर निशाना साध चुके हैं. परगट सिंह ने कहा था कि पिछले महीने बेवजह कांग्रेस से बाहर होने के बाद कैप्टन, भाजपा और उसकी जैसी अन्य "समान विचारधारा वाली पार्टियों" के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार हैं. परगट सिंह ने कहा, "मैंने हमेशा कहा था कि कैप्टन भाजपा और अकाली दल के साथ हैं. वह अपना एजेंडा भाजपा से लेते थे."
- - ये भी पढ़ें - -
* "अब महाराष्ट्र कांग्रेस में उठापटक, शीर्ष प्रवक्ता ने छोड़ा पद? सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी
* 'कहा था सब साथ ही हैं' : कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब के मंत्री ने साधा निशाना
* "WHO के महानिदेशक ने भारत के कोविड टीकाकरण प्रयासों की सराहना की : स्वास्थ्य मंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं