विज्ञापन

आम खाने से पहले 30 मिनट तक भिगोकर रखना क्यों जरूरी? डॉक्टर ने बताया इसका साइंटिफिक सीक्रेट

Why Soak Mangoes in Water: क्या आप आम खाने से पहले पानी में भिगोते हैं? लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से क्या होता है? अगर नहीं, तो यहां डॉक्टर ने बताया है कि इसके पीछे साइंटिफिक कारण क्या है.

आम खाने से पहले 30 मिनट तक भिगोकर रखना क्यों जरूरी? डॉक्टर ने बताया इसका साइंटिफिक सीक्रेट
Why Soak Mangoes in Water: आम को पानी में भिगोकर खाने से कई फायदे मिलते हैं.

Soak Mangoes Before Eating: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आम की बहार छा जाती है. अल्फांसो से लेकर दशहरी तक, फलों का राजा हर किसी की पहली पसंद बन जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आम को सीधे खाने के बजाय पहले 30 मिनट पानी में भिगोना क्यों जरूरी माना जाता है? यह सिर्फ दादी-नानी का घरेलू नुस्खा नहीं, बल्कि इसके पीछे मजबूत वैज्ञानिक कारण भी हैं. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के अनुसार, आम को पानी में भिगोने से न सिर्फ उसकी न्यूट्रिशनल पावर बढ़ती है, बल्कि यह पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा होता है. अगर आप आम खाने के बाद होने वाली गैस, एसिडिटी या स्किन प्रॉब्लम से बचना चाहते हैं, तो यह आदत आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

आम को खाने से पहले पानी में भिगोकर क्यों रखना चाहिए? | Why Should Mangoes Be Soaked in Water Before Eating?

1. फ्यटिक एसिड को कम करता है

आम में एक तत्व होता है जिसे फ्यटिक एसिड कहा जाता है. यह एक तरह का एंटी-न्यूट्रिएंट है, जो शरीर में आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स के एब्जॉर्ब्शन को रोक सकता है.

जब हम आम को बिना भिगोए खाते हैं, तो यह फ्यटिक एसिड इन मिनरल्स से चिपक जाता है और शरीर इन्हें पूरी तरह इस्तेमाल नहीं कर पाता. लेकिन, जब आम को करीब 30 मिनट पानी में भिगोया जाता है, तो यह एसिड धीरे-धीरे कम हो जाता है. इससे शरीर को आम के सारे पोषक तत्व बेहतर तरीके से मिल पाते हैं और यह फल सच में न्यूट्रिशन का पावरहाउस बन जाता है.

ये भी पढ़ें: 30 दिन रोज दही खाया, पेट की परेशानी में दिखा बड़ा फर्क, इस एक ट्रिक से बदल गई मेरी जिंदगी

डॉक्टर क्या कहते हैं?

इस आदत को लेकर डॉक्टर भी सहमत हैं. मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और यूनिवर्सिटी ऑफ कैनसस स्कूल ऑफ मेडिसिन में मेडिसिन के प्रोफ़ेसर, डॉ. प्रतीक शर्मा बताते हैं, "आम में फ़ाइटिक एसिड होता है, जो आयरन, ज़िंक और कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स के शरीर में सोखे जाने में रुकावट डाल सकता है. आम को लगभग 30 मिनट से एक घंटे तक पानी में भिगोकर रखने से इस एंटी-न्यूट्रिएंट को कम करने में मदद मिलती है, जिससे यह फल ज्यादा पौष्टिक हो जाता है और हमारे पाचन तंत्र के लिए इसे पचाना भी आसान हो जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. शरीर की गर्मी और डायजेशन को बैलेंस करता है

आम में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, जिससे शरीर में हीट प्रोडक्शन बढ़ सकता है. यही वजह है कि ज्यादा आम खाने पर कई लोगों को मुंह में छाले, पिंपल या एसिडिटी की समस्या हो जाती है.

आम को पानी में भिगोने से उसकी एक्स्ट्रा गर्मी कम हो जाती है. इससे यह शरीर के लिए ज्यादा कूलिंग और पाचन के लिए आसान बन जाता है. खासकर जिन लोगों को पहले से गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, उनके लिए यह आदत बहुत फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें: सफेद बालों को छुपाने के लिए डाई नहीं, किचन में मौजद इस चीज से बनाएं हेयर कलर

3. केमिकल और गंदगी को हटाने में मदद करता है

आजकल बाजार में मिलने वाले आम पर अक्सर कीटनाशक, फंगीसाइड और आर्टिफिशियल रिपनिंग केमिकल्स लगे होते हैं. कई बार इन्हें चमकाने के लिए वैक्स की लेयर भी लगाई जाती है. सिर्फ पानी से धोने से ये पूरी तरह साफ नहीं होते. लेकिन, जब आप आम को 30 मिनट तक पानी में भिगोते हैं, तो ये केमिकल्स धीरे-धीरे हट जाते हैं.

इसके अलावा, आम के डंठल के पास मौजूद लेटेक्स भी निकल जाता है, जो कई बार एलर्जी, खुजली या मुंह के आसपास जलन का कारण बन सकता है.

4. स्वाद और टेक्सचर को बेहतर बनाता है

भिगोने का फायदा सिर्फ हेल्थ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम के स्वाद को भी बेहतर बनाता है. जब आम को पानी में रखा जाता है, तो यह हल्का हाइड्रेट हो जाता है. इससे उसका गूदा ज्यादा जूसी और फ्रेश लगता है. आम छीलना भी आसान हो जाता है और खाने का अनुभव और भी मजेदार बन जाता है.

ये भी पढ़ें: लू और हीटवेब का नहीं होगा असर, रोज एक गिलास इस चीज का शरबत पीते ही शरीर रहेगा ठंडा और फिट

आम खाने से पहले 30 मिनट पानी में भिगोना एक छोटी सी आदत है, लेकिन इसके फायदे बड़े हैं. यह न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण बेहतर तरीके से देता है, बल्कि पाचन, स्किन और ओवरऑल हेल्थ को भी सेफ रखता है.

अगर आप भी आम का पूरा मजा बिना किसी साइड इफेक्ट के लेना चाहते हैं, तो अगली बार खाने से पहले उसे थोड़ी देर पानी में जरूर भिगोएं.

ये भी पढ़ें: आप भी है स्ट्रीट फूड लवर्स? जानें फूड प्वाइजनिंग से बचने के 10 गोल्डन रूल्स, हर बाहर खाने वाले को होने चाहिए पता

नारियल पानी हो गया बहुत महंगा? ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन, फायदा भी उतना ही

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com