विज्ञापन

40वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 1 फरवरी से नहीं होगा शुरू, तारीखों में किया गया बदलाव

Surajkund Mela: हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले के 40वें संस्करण की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हरियाणा टूरिज्म ने मेले की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

40वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 1 फरवरी से नहीं होगा शुरू, तारीखों में किया गया बदलाव
Surajkund Mela Start from 5 February
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • सूरजकुंड मेला की तारीखों में बदलाव किया गया है.
  • सूरजकुंड मेला अब 5 फरवरी से शुरू होने वाला है.
  • थीम स्टेट और पार्टनर कंट्री की घोषणा जल्दी की जाएगी.

Surajkund Mela: सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले के 40वें संस्करण की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हरियाणा टूरिज्म ने मेले की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके तहत इस बार यह आयोजन 5 फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगा. पहले यह 1 फरवरी से शुरू होने वाला था. लेकिन अब तारीखों में बदलाव किया गया है.

क्यों आगे बढ़ाई गई मेले की तारीख

हरियाणा पर्यटन विभाग के एजीएम हरविंदर यादव के अनुसार, पहले सूरजकुंड मेले का आयोजन आमतौर पर 1 से 15 फरवरी तक किया जाता था, लेकिन इस बार शेड्यूल में बदलाव किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मेले की शुरुआत फरवरी माह के पहले वीकेंड के हिसाब से निर्धारित की जाती है. इस बार फरवरी के पहले सप्ताह का शुक्रवार 5 फरवरी को पड़ रहा है, इसलिए मेले का शुभारंभ 5 फरवरी से तय किया गया है.

साल 1987 से शुरू हुए इस मेले (कोरोना काल को छोड़कर प्रतिवर्ष आयोजित) के आगामी संस्करण के लिए थीम स्टेट और पार्टनर कंट्री की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है. इस बार दो थीम स्टेट होने के संकेत मिले हैं.

कला, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का संगम

अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में इस बार देश-विदेश की समृद्ध कला, पारंपरिक विरासत और लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलेगी. देश के विभिन्न राज्यों के शिल्पकार अपनी पारंपरिक कलाकृतियों और हस्तशिल्प का प्रदर्शन करेंगे, वहीं विदेशी कलाकारों की भागीदारी मेले को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देगी.

पर्यटकों को पारंपरिक वेशभूषा, हस्तनिर्मित उत्पादों, लोकनृत्य, संगीत और विविध क्षेत्रीय व्यंजनों के जरिए भारतीय संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा.

विभाग के अनुसार, इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और कलाकारों को बड़ा मंच प्रदान कर पारंपरिक कलाओं को नई पहचान दिलाना तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है.

यह भी पढ़ें | अर्धकुंभ, पूर्ण कुंभ और महाकुंभ में क्या अंतर होता है? जान लीजिए जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surajkund Mela, International Surajkund Mela, Haryana Surajkund Mela, Haryana News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com