विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

आम को खाने से पहले पानी में भिगोना क्यों है जरूरी? डॉक्टर से जानिए इसे खाने का सही तरीका

Soak Mango Before Eating: खाने से पहले आम को पानी में भिगोना एक सरल और असरदार तरीका है जो आपको हेल्दी बनाता है.

आम को खाने से पहले पानी में भिगोना क्यों है जरूरी? डॉक्टर से जानिए इसे खाने का सही तरीका
Mango Eating Tips: गर्मियों में आम को पानी में भिगोना क्यों जरूरी है?

Soak Mangoes Before Eating: गर्मी के मौसम में आम का मज़ा कुछ और ही होता है. हर कोई गर्मियों में इस रसदार फल को खाना पसंद करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम को सीधे खाने से पहले थोड़ा पानी में भिगोना कितना फायदेमंद हो सकता है? यह तरीका सिर्फ आम के लिए नहीं, बल्कि कई फल और सब्जियों के लिए भी काम करता है. चलिए इस बात को आसान भाषा में समझते हैं डॉक्टर समीर भाटी से कि आखिर आम को पानी में भिगोने की जरूरत क्यों पड़ती है और इसके क्या फायदे होते हैं.

आम खाने से पहले पानी में क्यों भिगोएं (Soak Mangoes Before Eating)

शरीर पर असर
बाजार से फल लाकर अक्सर हम उन्हें सीधे धोए बिना या जल्दी-जल्दी धो कर खा लेते हैं. ऐसा करने से फल के ऊपर मौजूद गंदगी, कीटनाशक या केमिकल्स हमारे शरीर में चले जाते हैं. ये चीजें हेल्थ के लिए ठीक नहीं होतीं. इसलिए फल को खाने से पहले अच्छे से साफ करना जरूरी होता है. आम को कुछ देर पानी में भिगोकर रखना इस सफाई को और बेहतर बनाता है.

ये भी पढ़ें- विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को जरूर खाना चाहिए ये एक चीज

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

पानी में क्यों भिगोना से चाहिए?
जब हम आम को पानी में डालते हैं, तो उसमें मौजूद धूल, मिट्टी और केमिकल्स धीरे-धीरे पानी में घुल जाते हैं. खासकर अगर आम के ऊपर कीटनाशक या केमिकल्स के छोटे-छोटे कण लगे हों, तो वह पानी में आ जाते हैं. इसलिए आम को लगभग एक घंटे तक पानी में रखने से ये हार्मफुल चीजें हट जाती हैं. इससे फल ज्यादा सेफ और साफ़ हो जाता है.

बनी रहती है ताजगी
यह तरीका सिर्फ साफ-सफाई तक ही सीमित नहीं है. आम को पानी में भिगोने से उसकी ताजगी भी बनी रहती है. गर्मियों में फल जल्दी खराब हो जाते हैं, लेकिन पानी में भिगोकर रखने से उनकी नमी बनी रहती है और फल थोड़ा ठंडा हो जाता है. इससे आम खाने में और भी ज़्यादा स्वादिष्ट लगते हैं.

भिगोने के बाद क्या करें?
जब आप आम को एक घंटे तक पानी में भिगो दें, तो फिर उसे अच्छे से साफ पानी से धो लें. यह धोना जरूरी है ताकि जो भी गंदगी या केमिकल्स पानी में घुले हैं, वे फल से पूरी तरह उतर जाएं. आम धोने के बाद आप उसे छीलकर या बिना छीले ही खा सकते हैं. यह तरीका फल को और ज्यादा साफ और सेफ बनाता है.

दूसरे फलों को भी भिगोएं
यह तरीका केवल आम तक सीमित नहीं है. तरबूज, खरबूजा, अंगूर जैसे दूसरे फल भी बाजार से लाने के बाद थोड़ा पानी में भिगोकर और धोकर ही खाएं. इससे आपके शरीर में जाने वाले हार्मफुल केमिकल्स की संख्या बहुत कम हो जाती है.

ये बातों का ध्यान रखें-
1. हमेशा ताजा और साफ पानी का इस्तेमाल करें.
2. फल को ज्यादा देर तक पानी में न रखें, क्योंकि बहुत ज्यादा समय तक भिगोने से फल का स्वाद बदल सकता है.
3. अगर फल पर ज्यादा गंदगी हो, तो भिगोने के बाद हल्के हाथ से रगड़ कर साफ करें.
4. बाजार से फल लेने के बाद इसे जल्द से जल्द साफ करें ताकि फल जल्दी खराब न हो.

ध्यान रखें-
अगली बार जब भी आप आम खरीदें, तो उसे सीधे न खाएं. थोड़ी देर पानी में डालें और फिर धोकर खाने का आनंद लें. इससे न सिर्फ फल की सफाई होगी बल्कि आप सेहतमंद भी रहेंगे.

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Why You Should Soak Mangoes, Soak Mangoes Before Eating, What Happens If You Soaked Mango Before Eating, Aam Ko Pani Mein Kyu Bhigoye, Mango Benefits, Aan Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com