विज्ञापन

Experience: 30 दिन रोज दही खाया, पेट की परेशानी में दिखा बड़ा फर्क, इस एक ट्रिक से बदल गई मेरी जिंदगी...

Curd Benefits: 28 साल की संचिता ने 30 दिन तक हर दिन दही खाया और उसकी सेहत में बड़ा बदलाव आया. इस आर्टिकल में जानें दही खाने से क्या-क्या लाभ मिले.

Experience: 30 दिन रोज दही खाया, पेट की परेशानी में दिखा बड़ा फर्क, इस एक ट्रिक से बदल गई मेरी जिंदगी...
Curd Benefits: दही खाने के फायदे. (AI Generated Image)

मैं संचिता हूं, मेरी उम्र 28 साल है. मुझे अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं बनी रहती थीं. अक्सर कुछ भी खाने के बाद पेट फूल जाता. पेट साफ नहीं होता और कब्ज की समस्या बनी रहती थी. एसिडिटी की वजह से मुझे बहुत परेशानी होती और भूख भी ठीक से नहीं लगती थी. इसके लिए मैंने डॉक्टर से भी कंसल्ट किया लेकिन दवाएं लेने तक राहत तो मिली, फिर कुछ समय बाद स्थिति जस की तस हो गई. डॉक्टर ने मुझे खानपान में बदलाव करने के लिए कहा. मैंने हर रोज दही खाने की आदत डाली. दोपहर के खाने में मैं हर दिन एक कटोरी दही खाने लगी. 30 दिनों में ही मुझे अपनी सेहत में बड़ा बदलाव दिखा.

30 दिनों तक दही खाने से पेट की समस्या में मिली बड़ी राहत- (Eating yogurt for 30 days provided significant relief from stomach problems.)

दही खाने की आदत डालते ही मेरे पाचन में सुधार होने लगा. धीरे-धीरे स्थिति बेहतर हुई. 30 दिन तक हर दोपहर दही खाने से पेट से जुड़ी मेरी समस्या में बहुत बड़ा फर्क दिखा. पेट में सूजन और कब्ज की समस्या अब लगभग खत्म हो गई है. एसिडिटी और गैस में भी राहत मिल गई है. पहले में कुछ भी खाने के बाद बैठ नहीं पाती थी, क्योंकि ब्लोटिंग होने लगती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता.

दरअसल दही में लाइव बैक्टीरिया या प्रोबायोटिक्स होते हैं. दही में पाए जाने वाले सबसे आम प्रोबायोटिक्स बिफिडा बैक्टीरियम और लैक्टोबैसिलस हैं. इन प्रोबायोटिक की वजह से दस्त, पेट फूलना, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.

गुड बैक्टीरिया आंतों में बीमारी पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ते हैं. इसका नियमित सेवन उन व्हाइट ब्लड सेल्स (WBCs) को एक्टिव करने में मदद करता है जो इंफेक्शन से लड़ती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

रोज दही खाने के दूसरे फायदे- (Other Benefits of Eating Yogurt Daily)

कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर दही हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस (कमजोर हड्डियां) का खतरा कम होता है.

दही में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और अनावश्यक भूख कम लगती है, जिसे वजन भी कंट्रोल में रहता है.

दही में मौजूद पोटेशियम की वजह से यह बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

दही को स्किन पर लगाने से स्किन को नमी मिलती है, मुंहासे कम होते हैं और सनबर्न से राहत मिलती है. यह बालों को कंडीशन भी करता है, रूसी कम करता है और चमक बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें- गर्मी का सितम: 45°C के टॉर्चर से कैसे बचें प्रेग्नेंट महिलाएं? एक्सपर्ट्स की ये सलाह जानना है बेहद जरूरी

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Eating Curd,  Benefits Of Eating Yogurt, Real Experience Curd Story, Ate Yogurt Every Day For 30 Days And Saw A Significant Difference In My Stomach Issues,   Benefits Of Eating Dahi Everyday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com