- देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, कई जगहों पर घने कोहरा और ठंड देखने को मिल रही है
- मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार में भारी बारिश की संभावना जताई है
- उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाने का अलर्ट है
देशभर के मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कहीं घना कोहरा तो कहीं ठंड महसूस की जा रही है. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल समेत हर राज्य का मौसम तेजी से बदल रहा है. पहाड़ों पर चल रही तेज हवाओं और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. मैदानी जगहों पर सिहरन बढ़ने लगी है. मौसम विभाग ने 28 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, 30 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं पश्चिम और मध्य भारत में मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इन जगहों पर बारिश की कोई संभवना फिलहाल नहीं है.
वहीं यूपी, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की कुछ जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने का अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार के लिए जारी किया है. वहीं पूर्वी राजस्थान में शीत लहर की स्थिति देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा. वहीं 29 नवंबर तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ , नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में और 1 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
आज दिल्ली का मौसम?
दिल्ली में शनिवार से अगले तीन दिन तक आसमान साफ रहेगा.हालांकि कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा. कुछ जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिलेगा. दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 1.6°C से 3.0°C रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम -1.6°C से -3.0°C रहने का अनुमान है. सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से 10 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
आज उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि सुबह के समय कुछ जगहों पर ना कोहरा छाया रह सकता है. इस दौरान विजिविलिटी पर असर पड़ सकता है. यूपी में भी ठंड बढ़ने लगी है. सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि दिन में दूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं