विज्ञापन

अनंत सिंह की बेटी की शादी में हुई घुड़दौड़ का फाइनल अभी बाकी, इन 6 घोड़े मालिकों में से किसी एक को मिलेगी THAR

घोड़ों की रेस देखने पहुंचे लाखों लोगों की भीड़ के कारण फाइनल राउंड को स्थगित करना पड़ा था. अब ये कब होगी, इसकी जानकारी सामने आई है.

अनंत सिंह की बेटी की शादी में हुई घुड़दौड़ का फाइनल अभी बाकी, इन 6 घोड़े मालिकों में से किसी एक को मिलेगी THAR
मोकामा में घुड़दौड़ का फाइनल अभी बाकी है.
NDTV Reporter

Bihar News: मोकामा के लदमा गांव में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अभी नहीं हुआ है. यह प्रतियोगिता पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी के मौके पर आयोजित की गई थी. अब तक हुई सभी राउंड और सेमीफाइनल के बाद 6 घोड़ों का चयन फाइनल के लिए किया गया है. आयोजकों का कहना है कि यही 6 घोड़े अंतिम दौड़ में हिस्सा लेंगे. हालांकि फाइनल की तारीख और आयोजन को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

'शादी की व्यस्तता खत्म होने के बाद होगा फैसला'

शुक्रवार को एनडीटीवी से बातचीत में आयोजन से जुड़े जय सिंह ने कहा, 'फिलहाल सभी लोग शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त हैं. जब शादी से पूरी तरह फुर्सत मिल जाएगी, तब फाइनल राउंड कब और किस तरह कराया जाएगा, इस पर फैसला लिया जाएगा. इसके बाद मीडिया को भी फाइनल डेट की जानकारी दी जाएगी.'

फाइनल रेस में दौड़ेंगे सिर्फ ये 6 घोड़े

अब तक हुई रेस के बाद जिन 6 घोड़ों ने फाइनल में जगह बनाई है, उनमें भोजपुर के संजय यादव का घोड़ा बाली, सिवाल के प्रवीन ठीकदार का पंचकल्याण, खगड़िया के प्रिंस यादव का उस्मान, खगड़िया के रणवीर यादव की घोड़ी सब्जा, खगड़िया के रामकुमार यादव का राजा और रांची के शेरावत अली का घोड़ा रांची एक्सप्रेस शामिल हैं.

रेस देखने टावर पर चढ़ गए थे लोग

आयोजकों के अनुसार, गुरुवार को हुई रेस देखने के लिए लदमा गांव में करीब 3 से 4 लाख पहुंच गए थे, जिससे हालात बिगड़ गए थे. पूरी यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई थी और 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था. रेस देखने के लिए लोग अपनी जान खतरे में डाल टावर पर चढ़ गए थे. इन्हीं सब वजहों के कारण फाइनल को टाल दिया गया था.

Anant Singh Horse Race

घोड़ों की रेस देखने के लिए पहुंचे लोगों की तस्वीर.
Photo Credit: NDTV Reporter

रेस जितने वाले को मिलेगा THAR

इस प्रतियोगिता के विनर को इनाम के रूप में महिंद्रा की थार गाड़ी दी जाएगी. इस वजह से घुड़दौड़ को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में दर्शक रेस देखने पहुंचे.

तीन रेफरी कर रहे हैं निगरानी

प्रतियोगिता में कुल तीन रेफरी नियुक्त किए गए हैं. आरा के जय कुमार सिंह ने NDTV से बातचीत में यह जानकारी साझा की. उनके अलावा मुजफ्फरपुर के सूर्यभास राय और वैशाली के प्रवीण मुखिया भी रेफरी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- मुंबई की नौकरी छोड़कर हिमाचल के गांव में शिफ्ट हो गई महिला, बोलीं- 'कभी-कभी लगता है मैंने गलती कर दी'

यह भी पढ़ें:- पहली बार भारतीय ट्रेन में बैठकर मुंबई से अमृतसर पहुंचा ब्रिटिश टूरिस्ट, बोला- 'इनसे मुझे इंप्रेस कर दिया'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh Daughter Wedding, Horse Race Anant Singh Daughter Wedding, Ladma Village, Mahindra Thar, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com