Ways to improve digestion: खानपान की बदलती आदतों के बीच पेट से जुड़ी पाचन-संबंधी समस्याएं काफी आम हो गई है. जंक फूड और असंतुलित आहार की वजह से लोगों का पाचन तंत्र कमजोर (Kamjor Pachan) होता जा रहा है. इस वजह से लोगों को कब्ज (Kabj), गैस, पेट में ऐंठन, दस्त, हीटबर्न, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसे पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगी है. आमतौर पर इन समस्याओं का असली जड़ खानपान की गलत आदतें और खराब जीवनशैली को माना जाता है.
हालांकि, कुछ दवाओं के सेवन या शरीर में किसी प्रकार के संक्रमण की वजह से भी पाचन संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है. अपनी दिनचर्या और खान पान के तौर-तरीकों में कुछ जरूरी बदलाव के साथ आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत बना सकते हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पाचन बेहतर करने के उपाय | Ways to Improve Digestion
मॉर्निंग रूटीन | Morning Routine
सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें. इससे आपके पाचन तंत्र को काफी फायदा मिलेगा. ब्रेकफास्ट में प्रोटीन और फाइबर युक्त हेल्दी फूड आइटम्स का ही सेवन करें. सुबह नाश्ते में तला-भुना बिल्कुल भी न खाएं ताकि पाचन से जुड़ी समस्याएं न हो. साथ ही रोज सुबह हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग और भुजंगासन, प्राणायाम और वज्रासन जैसे योगाभ्यास करने की भी आदत डालें. इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा.
अच्छी तरह चबा कर खाएं | Eating Well Chewed
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो हर बार अच्छी तरह से चबा कर ही खाना खाएं. खाने को अच्छी तरह से चबा कर खाने से शरीर के लिए भोजन पचाना आसान हो जाता है. खाना खाते वक्त फोन चलाने या साथ में किसी और काम को निपटाने की कोशिश न करें बल्कि अपना पूरा फोकस भोजन पर रखें. जल्दबाजी में खाने को अच्छी तरह से नहीं चबाने की वजह से अपच की समस्या हो सकती है.
Also Read: ठंडे दूध में यह एक चीज मिलाकर पीने से खत्म हो जाती है एसिडिटी? बाहर निकल जाएगा पेट सारा कबाड़ा
डाइट में शामिल करें पर्याप्त फाइबर | Include Enough Fiber in the Diet
खाना को पचाने में फाइबर की भूमिका काफी अहम होती है. फाइबर दो प्रकार के होते हैं - घुलनशील और अघुलनशील, दोनों ही अलग-अलग तरीके से शरीर को भोजन पचाने में मदद करते हैं. अंकुरित अनाज, साबुत अनाज, सूखे मेवे, सीड्स, फल और सब्जियां फाइबर के बेहतरीन स्रोत होते हैं. जंक फूड की जगह फाइबर से भरपूर फल-सब्जियों को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाएं.
हेल्दी फैट भी है जरूरी | Eat Healthy Fats
भोजन को पचाने के बाद शरीर से बेहतर ढंग से बाहर निकालने के लिए फैट काफी जरूरी होता है. जंक और पैकेज्ड फूड में मौजूद फैट शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं. इसके जगह नेचुरल फैट को अपनी डाइट में शामिल करें. वसायुक्त मछली, पनीर, अंडा, नट्स, ऑलिव ऑयल और एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल करें. सैल्मन, टूना मछली, अलसी के बीज, कद्दू के बीज और चिया सीड्स खाने से आपके शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलेगा जो सूजन कम करने में मददगार होता है. इससे सूजन की वजह से होने वाले आंत रोगों का खतरा कम किया जा सकता है.
एक्सरसाइज और पर्याप्त पानी | Exercise and sufficient water
पाचन तंत्र को दुरूस्त रखने के लिए खूब पानी पिएं. सोडा वाले एनर्जी ड्रिंक्स की जगह नारियल का पानी, नींबू पानी या ताजे फलों का रस पिएं. इसके साथ ही एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है. शारीरिक गतिविधि की वजह से भोजन को पाचन तंत्र के जरिए स्थानांतरित करने में मदद मिलती है जिससे पाचन संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए स्ट्रेस लेवल मैनेज करना भी काफी महत्वपूर्ण है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं