Chemical Free Hair Color: आज के समय में छोटे से लेकर बड़े तक में सफेद बाल की समस्या आप देख सकते हैं. इसका एक बड़ा कारण प्रदूषण और खराब खान-पान भी है. जब भी हम आईने में एक-दो सफेद बाल देखते हैं, तो सबसे पहले मन में ख्याल आता है अब तो डाई (Hair Dye) लगानी पड़ेगी'. लेकिन बाजार में मिलने वाली डाई में इतने खतरनाक केमिकल होते हैं कि वे आपके बचे हुए काले बालों को भी सफेद कर सकते हैं और उन्हें रूखा-बेजान बना देते हैं. अगर आप भी नेचुरल तरीके से बालों को काला करना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद चुकंदर (Beetroot), हिना और कॉफी से बनाएं हेयर कलर.
घर पर बना हेयर कलर क्यों है खास- (Ghar Par Hair Color Bana Kyu Hai Khas)
- बीटरूट- (Beetroot) चुकंदर का गहरा लाल रंग बालों को एक शानदार शेड देता है. इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं.
- हीना पाउडर- (Heena) यह सदियों पुराना नुस्खा है. मेहंदी बालों को कंडीशन करती है और एक मजबूत बेस कलर देती है.
- कॉफी- (Coffee) कॉफी का डार्क कलर बालों को गहरा रंग देने में मदद करता है और मेहंदी के लालपन को थोड़ा दबाकर उसे नेचुरल डार्क शेड में बदल देता है.

घर पर कैसे बनाएं हेयर कलर- (How To Make Hair Color At Home:
सामग्री-
- चुकंदर
- मेहंदी पाउडर
- कॉफी पाउडर
- लोहे की कढ़ाई
- नींबू
विधि-
- सबसे पहले चुकंदर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें या इसे थोड़े से पानी में उबालकर एक गाढ़ा लाल घोल बना लें.
-
- फिर इस गर्म चुकंदर के पानी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं और अच्छे से हिलाएं.
- अब एक लोहे की कढ़ाई में मेहंदी पाउडर निकालें और उसमें धीरे-धीरे यह चुकंदर-कॉफी वाला पानी डालें. इसे अच्छे से घोलें ताकि कोई गांठ न रहे.
- इस पेस्ट को कम से कम 5-6 घंटे या पूरी रात के लिए लोहे की कढ़ाई में ही छोड़ दें. लोहे के साथ रिएक्ट करके मेहंदी अपना सबसे डार्क रंग छोड़ती है.
- सुबह इसमें नींबू का रस मिलाएं. यह रंग को बालों पर सेट करने में मदद करता है.
लगाने का सही तरीका-
अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें और ब्रश या हाथों की मदद से इसे जड़ों से लेकर नीचे तक लगाएं. इसे कम से कम 2 से 3 घंटे तक बालों पर लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी से धो लें. ध्यान रहे, उस दिन शैम्पू न करें. अगले दिन तेल लगाने के बाद ही शैम्पू करें.
ये भी पढ़ें- क्या हल्दी कर सकती है डायबिटीज में दिल की सुरक्षा? करक्यूमिन पर रिसर्च ने जगाई उम्मीद
ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं