Evening Snacks: भोजन के बीच के स्नैक्स से आपको अपनी भूख को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है और जब आप रात का खाना खाने के लिए बैठते हैं तो स्नैक्स आपको अधिक खाने से रोक सकते हैं. स्नैकिंग से आप अपनी जरूरत के सभी पोषक तत्व प्राप्त कर सकते हैं. दूसरी ओर, पूरे दिन स्नैक्स का सेवन करने का मतलब है कि लो न्यूट्रिशनल वैल्यू वाला भोजन अधिक खाना.
ऐसे स्नैक्स चुनें जिसमें प्रोटीन, फैट या फाइबर हो. इन सभी पोषक तत्वों को पचाने के लिए अधिक समय की जरूरत होती है. इसलिए ये आपको भर देते हैं. स्नैक्स आपके दैनिक पोषण के पूरक के लिए एक और प्रभावी मॉडल हैं. रात के खाने से पहले खाने के लिए सबसे अच्छे और सबसे खराब ईवनिंग स्नैक्स के बारे में जानिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेस्ट ईवनिंग स्नैक्स (Best Evening Snacks)
1. नट्स
फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट के उचित अनुपात के साथ नट्स एक बेहतरीन स्नैक्स बनाते हैं. स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इनके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं और ये संतोषजनक भी होते हैं. शोध से यह भी पता चला है कि अधिक कैलोरी और वसा की मात्रा के बावजूद कम मात्रा में नट्स का सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है.
होंठों का कालापन दूर करने में मदद करते हैं ये फूड्स, कुछ ही दिनों में बन जाएंगे गुलाबी और कोमल
2. फलों के साथ दही
फल और सादा दही मिलकर एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स बनाते हैं. फल एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर आदि के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं. जबकि ग्रीक योगर्ट प्रोटीन से भरपूर होता है. कई प्रकार के पोषक तत्व और उनके मीठे और तीखे स्वादों का मिश्रण प्राप्त करने के लिए अपने दही में कई प्रकार के फलों को शामिल करें.
3. डार्क चॉकलेट में डूबा बादाम
बादाम और डार्क चॉकलेट दोनों ही हेल्दी फैट के बेहतरीन स्रोत हैं. साथ में वे एक स्वादिष्ट, सुविधाजनक और हार्ट हेल्दी स्नैक्स बनाते हैं. डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा खाने पर विचार करें जिसमें कुछ बड़े चम्मच डार्क चॉकलेट चिप्स या मुट्ठी भर नट्स हों.

4. पीनट बटर के साथ सेब
सेब एक ऐसा फल है जो फाइबर से भरपूर होता है. पीनट बटर भी हेल्दी फैट, प्लांट बेस्ड प्रोटीन और फाइबर से भरा होता है. आप सेब को पीनट बटर के साथ मिलाकर एक कुरकुरा और मलाईदार स्नैक का आनंद ले सकते हैं. एक अतिरिक्त स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ दालचीनी मिलाएं.
सबसे खराब ईवनिंग स्नैक्स (Worst Evening Snacks)
1. मिल्क चॉकलेट
अपने वेट या डाइट को मैनेज करने की कोशिश करते समय डार्क चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट को विकल्प के रूप में न लें. चॉकलेट में शुगर, दूध और कई बार कई प्रीजरवेटिव्स की मात्रा अधिक होती है. इनसे पूरी तरह बचना ही बुद्धिमानी है.
मुंह में छाले आने पर अपनाएं घरेलू इलाज, माउथ अल्सर से छुटकारा पाने के लिए ये हैं 6 अचूक उपाय
2. चिप्स
आलू के चिप्स या तले हुए चिप्स को यूनिवर्सल रूप से अनहेल्दी स्नैकिंग के रूप में जाना जाता है. ये विकल्प अक्सर सोडियम (नमक), प्रीजरवेटिव्स और अन्य घटकों से भरी हुई बेक्ड वेजी चिप्स होते हैं जो हेल्दी नहीं होते हैं. खाना पकाने की प्रक्रिया भी इन सब्जियों के पोषक मूल्य को कम करती है.
3. तला हुआ खाना
तले हुए फूड्स से परहेज करें क्योंकि वे फैट, नमक और कई अन्य घटकों से भरे होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल आदि जैसे रोग पैदा कर सकते हैं. पकोड़ा, समोसा और अन्य टी फ्रेंडली स्नैक्स का सेवन स्वादिष्ट लग सकता है, लेकिन इसका सेवन सीमित किया जाना चाहिए.
4. मीठा खाना
कई लोग मानते हैं कि सूर्यास्त से पहले कुछ खाने से ज्यादा नुकसान नहीं हो सकता है. यह गलत है. नियमित रूप से शुगर से भरपूर फूड्स का सेवन करने से डायबिटीज जैसी कई पुरानी बीमारियों के विकसित होने का खतरा बढ़ सकता है.
दूध से पाएं मक्खन जैसी सॉफ्ट और चांद जैसी चमकती त्वचा, ये है इस्तेमाल करने का आसान तरीका
आप क्या खाते हैं और कितना खाते हैं, इससे ज्यादा मायने यह रखता है कि आप इसे कब खाते हैं. ये सभी कारक साथ-साथ चलते हैं और उसी के अनुसार इनका सेवन करना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
खतरनाक है विटामिन डी की ओवरडोज! हो सकते हैं ये नुकसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं