विज्ञापन

सावन में 30 दिन तक रोजाना भुने मखाने खाने की गलती मत करना! ऐसे-ऐसे फायदे होंगे कि छोड़ नहीं पाओगे

क्या रोज घी में भुने मखाने खाना फायदेमंद है? आयुर्वेदाचार्य डॉ. राम अवतार से जानें वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल, हार्ट हेल्थ, हड्डियों और पाचन के लिए मखाने के फायदे-

सावन में 30 दिन तक रोजाना भुने मखाने खाने की गलती मत करना! ऐसे-ऐसे फायदे होंगे कि छोड़ नहीं पाओगे
घी में भूनकर खाएं मखाना, पेट, दिल और हड्डियों को मिल सकते हैं जबरदस्त फायदे.
NDTV

अगर आप रोजाना हेल्दी स्नैक की तलाश में रहते हैं, तो घी में भुने मखाने आपकी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं. आयुर्वेदाचार्य डॉ. राम अवतार के अनुसार, सावन में 1 महीने तक नियमित रूप से इनका सेवन करने से वजन, पाचन, ब्लड शुगर और हार्ट हेल्थ पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है.

मखाना तो सभी ने टेस्ट जरूर किया होगा, लेकिन क्या आपने भुने हुए मखानों का स्वाद लिया है? ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी कमाल है. कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि जब भी वे कुछ हेल्दी खाने की सोचते हैं, वे डिसाइड नहीं कर पाते कि क्या खाएं. ऐसे में भुने हुए मखाने आपका गो-टू स्नैक बन सकता है. मखाने के कई फायदे हैं, लेकिन अगर आप इन्हें 1 महीने तक लगातार घी में भूनकर खाते हैं, तो शरीर को दोगुने फायदे मिल सकते हैं.

इसी विषय पर एनडीटीवी ने आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) से बात की. वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं और उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डॉक्टर ने बताया कि भुने हुए मखाने खाने से कई फायदे मिल सकते हैं.

घी में भुने मखाने खाने के फायदे, 1 महीने तक घी में भुने मखाने खाने से क्या हो सकता है? | Bhune Makhane Khane Ke Fayde

घी में भुने मखाने वजन घटाने में कैसे मदद करते हैं?

डॉ. राम अवतार बताते हैं कि घी में भुने मखाने में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखकर आपको ओवरईटिंग करने से बचाती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

पेट के लिए कमाल

डॉक्टर के अनुसार कई लोग बाहर का खाना खाने के चक्कर में पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करते हैं. मखाने में पाया जाने वाला फाइबर पाचन को मजबूत बनाकर कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत दिला सकता है.

हार्मोन बैलेंस में मदद करता है

एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड से भरपूर मखाने शरीर में हार्मोन बैलेंस को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं. जिन महिलाओं को पीरियड्स टाइम पर नहीं होते या मेनोपॉज़ से गुजर रही हैं, उनके लिए ये एक अच्छा स्नैक है.

ब्लड शुगर कंट्रोल में रख सकते हैं

जो लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन हेल्दी स्नैक हो सकता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है.

दिल को रखेगा हेल्दी

मखाने में पोटैशियम और घी में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है, जो लोग बीपी की समस्या से परेशान रहते हैं, उनको इसका सेवन करना चाहिए.

हड्डियों को बनाता है स्ट्रॉन्ग

मखाना कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स है. ऐसे में अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं, तो नियमित रूप से इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

1 महीने तक मखाना खाने के फायदे. Photo Credit: Google/ creative common license

यह भी पढ़ें : Makhana Sweet Recipe: मखाने से बनाएं हल्की और टेस्टी मिठाई, जो स्वाद के साथ साथ सेहत में भी है लाजवाब

मखाने में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? | Makhana Nutritional Value

  • मखाने में कितनी कैलोरी होती है: लगभग 347
  • मखाने में कितना कार्ब्स होता है: 76.9 ग्राम
  • मखाने में कितना फाइबर होता है: लगभग 14.5 ग्राम
  • मखाने में कितना फैट होता है: लगभग 0.1 से 0.5 ग्राम
  • मखाने में कितना कैल्शियम होता है: लगभग 60 मि.ग्रा.

100 ग्राम मखाने में कितना प्रोटीन होता है?

डॉ. राम अवतार बताते हैं कि अगर आप 100 ग्राम मखाने खा रहे हैं, तो आपको लगभग 9.7 ग्राम से 10.5 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. वहीं, अगर आप एक नॉर्मल कटोरी जितने 30 ग्राम मखाने खाते हैं, तो आपके शरीर को 3 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. यह भी पढ़ें : रोजाना 1 मुट्ठीभर मखाने खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? फिटनेस कोच से जानें...

एक दिन में कितने मखाने खाने चाहिए?

अब अगर आपको लग रहा है की आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मखाना अच्छा है और आप इसे अपने आहार मे शामिल करना चाहते हैं। तो सबसे पहला सवाल ये आटा है की एक दिन मे कितने मखाने खाने चाहिए. इस बारे मे ज्यादा जानकारी देते हुए डॉ. राम अवतार बताते हैं कि  एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में एक मुट्ठी यानी 30 से 40 ग्राम मखाने खाने चाहिए.

मखाने खाने का बेस्ट तरीका क्या है? 

घर पर घी में भुने मखाने बनाने के लिए:

  1. एक पैन में थोड़ा घी डालें.
  2. अब इसमें एक कटोरी मखाना डाल दें.
  3. आप चाहें तो इस पर नमक डाल सकते हैं.
  4. हल्का भूनें और फिर शाम के स्नैक के तौर पर इसका मजा उठाएं.

किन लोगों को मखाना खाने से बचना चाहिए?

  • किडनी स्टोन वालों को. 
  • IBS की समस्या से पीड़ित लोगों को. 
  • जिन्हें मखाने से एलर्जी हो. 
  • हाई यूरिक एसिड वालों को. 

इसे भी पढ़ें: सावन व्रत के लिए साबूदाने की 4 टेस्टी रेसिपी, स्वाद के साथ सेहत भी

अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल - 

क्या रोज मखाना खाना सही है?

हां, सीमित मात्रा में रोज मखाना खाना फायदेमंद हो सकता है.

एक दिन में कितने मखाने खाने चाहिए?

लगभग 30-40 ग्राम या एक मुट्ठी मखाने पर्याप्त माने जाते हैं.

क्या मखाना वजन कम करने में मदद करता है?

इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है.

क्या डायबिटीज मरीज मखाना खा सकते हैं?

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण सीमित मात्रा में मखाना एक अच्छा स्नैक विकल्प हो सकता है.

मखाना किसे नहीं खाना चाहिए?

किडनी स्टोन, IBS, हाई यूरिक एसिड और मखाना एलर्जी वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह लेकर सेवन करना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makhana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com