Viral Video: फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और एक्स पर एक वीडियो काफी वायरल है. यह वीडियो समुद्र में तैरते एक कार्गो जहाज का है, जो हवा में लटका हुआ नजर आ रहा है. कार्गो जहाज के इस वीडियो को देखकर हर कोई एक बार हैरान रह जाता है. इस वीडियो को केरल के एक फोटोग्राफर व कंटेंट क्रिएटर ने शूट किया है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए उनका यह वीडियो रातोंरात इंटरनेट पर छा गया. महज 20 घंटे में ही वीडियो पर 31 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं.
हवा लटका दिख रहा जहाज
दरअसल वीडियो सयुंक्त अरब अमीरात (UAE) के अजमान के तट का है. वीडियो में समुद्र किनारे के एक बड़ा कार्गो जहाज दिखाई दे रहा है, जिसका लंबा डेक और डेक और सफेद ऊपरी हिस्सा नीले समुद्र के सामने साफ नजर आ रहा है. जहाज के निचले हिस्से के नीचे गहरे रंग के पानी की एक पट्टी है, जिससे ऐसा लगता है मानो जहाज समुद्र की सतह के ऊपर हवा में लटका हुआ है.
रातोंरात वीडियो ने जसील को बना दिया स्टार
जसील ने बताया कि वह अजमान में एक शूट पूरा करने के बाद अपने साथियों के साथ बीच पर गए थे. तभी उनका ध्यान कुछ असामान्य चीज़ पर गया. समुद्र की ओर देखने पर उन्हें दूर कुछ जहाज़ दिखाई दिए, जो पानी के ऊपर तैरते हुए लग रहे थे. उनके निचले हिस्से (hull) और समुद्र के बीच एक साफ खाली जगह दिखाई दे रही थी. उत्सुक होकर, उसने तुरंत अपना फोन निकाला और उस दृश्य को रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद जो हुआ, उसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी.
Gulf News से बातचीत में पेरालासेरी ने बताया कि उन्हें बिल्कुल नहीं लगा था कि यह वीडियो इतना वायरल हो जाएगा. उन्होंने जब इस अनोखे नजारे को देखा तो बस यूं ही ऑनलाइन पोस्ट कर दिया. केरल के जसील ने कहा, "मैंने बस यूं ही इसे शूट करके पोस्ट कर दिया था, और 20 घंटों में इसे 31 मिलियन व्यूज मिल गए. मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना वायरल हो जाएगा."
वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?
इस वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं, कई लोग जहाज के नीचे दिख रहे गैप को देखकर हैरान रह गए. कुछ लोगों ने इस भ्रम (illusion) पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें अभी भी जहाज पानी पर टिका हुआ दिखाई दे रहा है.
हालांकि, यह यह अनोखा नजारा न तो कोई उड़ने वाला जहाज है और न ही कोई कैमरा ट्रिक, बल्कि यह एक प्राकृतिक ऑप्टिकल इल्यूजन (दृष्टि भ्रम) है, जिसे 'सुपीरियर मिराज' कहा जाता है. वायुमंडलीय स्थितियों के कारण प्रकाश मुड़ जाता है, जिससे दूर की वस्तुओं की स्थिति बदली हुई नजर आती है. इसी वजह से जहाज समुद्र के ऊपर हवा में तैरता हुआ दिखाई देता है.
यह भी पढ़ें | कूलर-लोहे में करंट आने पर कैसे बचाएं जान, बिजली के झटके से दूर रखेगी हाथ की छोटी-सी आदत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं