Makhana Sweet Recipe: कई लोग ऐसी मिठाइयां खाना पसंद करते हैं, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हों बल्कि खाने में हल्की हों और शरीर के लिए फायदेमंद भी हों. खासतौर पर गर्मियों और फेस्टिव सीजन में ज्यादा भारी मिठाई खाने का मन नहीं करता. ऐसे में मखाने (Foxnut) से बनने वाली मिठाई एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. मखाना वैसे तो स्नैक के रूप में काफी पसंद किया जाता है, लेकिन इससे बनने वाली मिठाई भी स्वाद में किसी शाही डेजर्ट से कम नहीं लगती. इसकी खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत कम समय और कम सामग्री में आसानी से तैयार किया जा सकता है. मखाने में कैल्शियम (Calcium), प्रोटीन (Protein) और फाइबर (Fibre) अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि कई लोग इसे हेल्दी स्नैक (Healthy Snack) के रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं. अगर आप भी रोज-रोज एक जैसी मिठाई खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार मखाने की यह आसान और स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.
मखाना मिठाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Makhana Sweet)
- 2 कप मखाना
- 1 कप दूध
- 2 बड़े चम्मच घी
- 4 बड़े चम्मच चीनी या गुड़ पाउडर
- 2 बड़े चम्मच ड्राई फ्रूट्स
- आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- थोड़ी केसर
यह भी पढ़ें- Tadka Chaach Recipe: गर्मी में शरीर को ठंडक देगी ये देसी तड़का छाछ, स्वाद ऐसा कि बार-बार पीने का करेगा मन
कैसे तैयार करें मखाने की मिठाई- (How To Make Makhana Sweet)
- सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और उसमें मखाने डालकर हल्की आंच पर भून लें. जब मखाने कुरकुरे हो जाएं तो गैस बंद कर दें. अब इन्हें हल्का ठंडा करके मिक्सर में दरदरा पीस लें.
- इसके बाद एक पैन में दूध गर्म करें और उसमें पिसा हुआ मखाना डाल दें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण गाढ़ा होने लगे. अब इसमें चीनी या गुड़ पाउडर मिलाएं. जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए तो इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल दें.
- अब तैयार मिश्रण को घी लगी प्लेट में फैलाएं और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें. इसे 20 से 30 मिनट तक ठंडा होने दें. इसके बाद मनचाहे आकार में काट लें.
अगर आप इस बार घर पर कुछ अलग और हल्का मीठा बनाना चाहते हैं, तो मखाने से तैयार यह मिठाई जरूर ट्राई करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं