विज्ञापन

क्यों है सावन का महीना इतना खास? जानें व्रत में क्या खाना है सबसे बेहतर

सावन के महीने को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है. अगर आप भी व्रत में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो इन 4 रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.

क्यों है सावन का महीना इतना खास? जानें व्रत में क्या खाना है सबसे बेहतर
सावन व्रत में क्या खाएं.
NDTV

हिंदू धर्म में सावन के महीने को बेहद पवित्र और खास माना जाता है. साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है और 28 अगस्त को पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा. ऐसी मान्यता है कि सावन के दौरान जो भी भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा और व्रत करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस साल सावन में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे. चलिए जानते हैं सावन का महत्व, सोमवार व्रत की तारीखें और इस दौरान खाई जाने वाली रेसिपीज.

सावन महीने का क्या महत्व है? (Significance Of The Month Of Sawan)

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावन के महीने में ही देवराज इंद्र और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था. इस मंथन के दौरान समुद्र से 'हलाहल' नाम का विष निकला था. इस विष से पूरी सृष्टि को बचाने के लिए भगवान शिव ने इसे खुद पी लिया और अपने गले में रोक लिया. विष की वजह से उनका गला नीला पड़ गया, जिसके बाद उन्हें 'नीलकंठ' कहा गया. विष के असर और जलन को कम करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने भगवान शिव पर पवित्र जल चढ़ाया था. यही वजह है कि सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना जाता है. (Image NDTV)

सावन सोमवार व्रत की तिथि- (Sawan Somvar Vrat Tithi)

इस साल सावन के महीने में पड़ने वाले चारों सोमवार व्रत की लिस्ट- 

  • 3 अगस्त 2026: सावन का पहला सोमवार व्रत
  • 10 अगस्त 2026: सावन का दूसरा सोमवार व्रत
  • 17 अगस्त 2026: सावन का तीसरा सोमवार व्रत
  • 24 अगस्त 2026: सावन का चौथा सोमवार व्रत

व्रत में क्या खाना चाहिए?

सावन के व्रत में सात्विक भोजन ही किया जाता है. इस दौरान आप साबूदाना, कुट्टू का आटा, आलू, ताजे फल, दूध, दही और ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं. 

व्रत के लिए 4 आसान रेसिपीज- (Vrat Mein Khayi Jaane Wali Recipes)

1. मखाना खीर- (Makhana Kheer)

यह एक बहुत ही हल्की और स्वादिष्ट खीर है. इसे बनाने के लिए मखाने को घी में भून लें, फिर गाढ़े दूध में चीनी, काजू और इलायची पाउडर के साथ मिलाकर पकाएं. इसे आप भगवान को भोग लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. व्रत वाले आलू की सब्जी- (Aloo Ki Sabzi)

बिना प्याज-लहसुन के बनने वाली यह सब्जी बहुत टेस्टी होती है. उबले हुए आलू को जीरा, हरी मिर्च और सेंधा नमक के साथ घी में भूनकर तैयार किया जाता है. इसे आप कुट्टू की पूरी के साथ खा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

3. साबूदाना टिक्की- (Sabudana Tikki)

अगर कुछ क्रिस्पी खाने का मन हो, तो साबूदाना टिक्की बेस्ट है. भीगे हुए साबूदाने, उबले आलू, मूंगफली के दाने और सेंधा नमक को मिलाकर टिक्की का शेप दें और तवे पर हल्का घी लगाकर सेंक लें.

Sabudana Tikki

4. साबूदाना खीर- (Sabudana Kheer)

दूध, भीगे हुए साबूदाने और मनपसंद ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर बनने वाली यह खीर खाने में बेहद मखमली और मीठी होती है. इसे ठंडा या गर्म, दोनों तरह से खाया जा सकता है.

Add image caption here

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: साउथ की यह सीक्रेट चटनी बदल देगी आपके खाने का स्वाद, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan Kab Se Hai, Sawan Food, Sawan Food What To Eat, Sawan Somvar Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com