विज्ञापन

मूंगफली के लड्डू कैसे बनाएं? मूंगफली के लड्डू रेसिपी आसान तरीका

सिर्फ 3 चीजों से बनाएं हलवाई जैसे कुरकुरे मूंगफली के लड्डू, जानें बनाने का आसान तरीका.

मूंगफली के लड्डू कैसे बनाएं? मूंगफली के लड्डू रेसिपी आसान तरीका
मूंगफली के लड्डू रेसिपी
NDTV

जब भी कुछ मीठा और पौष्टिक खाने का मन करे, तो बाजार की रिफाइंड शक्कर वाली मिठाइयों के बजाय घर पर बने मूंगफली और गुड़ के लड्डू एक शानदार विकल्प साबित होते हैं. मूंगफली में मौजूद प्रोटीन और गुड़ की प्राकृतिक मिठास मिलकर इसे एक एनर्जी से भसरपुर लड्डू बना देते हैं. ठंड के मौसम में जब शरीर को गर्माहट और मीठा खाने का मन करता है, तब ये लड्डू बड़े काम आते हैं. 

घर के बच्चों को स्कूल टिफिन में या शाम की भूख में देने के लिए भी यह बिना किसी झंझट के तैयार होने वाली मिठाई है, इसे बनाने में न तो घंटों लगते हैं और न ही किसी महंगे सामान की जरूरत पड़ती है, बस झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं.

सामग्री:

  • मूंगफली के दाने (500 ग्राम)
  • गुड़  (आवश्यकतानुसार)
  • देसी घी (1 छोटा चम्मच)
  • पानी (लड्डू बनती समय हथेली भिगोने के लिए थोड़ा सा)

इसे भी पढ़ें: राजस्थानी बाजरे की बाटी कैसे बनाएं? जानें बाटी बनाने का सही तरीका

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले भारी तले की कड़ाही को धीमी आंच पर गरम करें और उसमें मूंगफली के दाने डाल दें, लगातार चलाते हुए इन्हें सूखा भूनें ताकि हर तरफ से एक जैसा सेंका जा सके.
  2. तेज आंच करने से दाने बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह जाएंगे.
  3. भुन जाने के बाद इन्हें किसी बर्तन में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें.
  4. ठंडे दानों को हथेलियों के बीच मसलकर या किसी सूती कपड़े में रगड़कर छिलका अलग कर लें.
  5. अब उसी कड़ाही में एक चम्मच घी गरम करें और बारीक किया हुआ गुड़ डाल दें.
  6. आंच को बिल्कुल धीमा ही रखें और गुड़ को बीच-बीच में चलाते हुए पिघलाएं.
  7. थोड़ी देर बाद गुड़ पिघलकर झाग और बुलबुले छोड़ने लगेगा.
  8. गुड़ तैयार होते ही उसमें भुनी हुई मूंगफली डालें और कड़छी से तेजी से चलाते हुए पूरा मिश्रण एकसार कर लें.
  9. मिश्रण को हल्का-सा गुनगुना होने दें, क्योंकि बिल्कुल ठंडा होने पर यह सख्त हो जाएगा और एकदम गरम में हाथ जल सकते हैं.
  10. अब अपनी हथेलियों पर हल्का पानी लगाएं, चम्मच से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण उठाएं और दबाते हुए गोल लड्डू का आकार दें.
  11. इसी तरह बाकी मिश्रण से भी सारे लड्डू तैयार कर लें.
  12. जब सभी लड्डू कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडे हो जाएं, तब उन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें, ताकि उनकी कुरकुराहट और स्वाद लंबे समय तक बना रहे.

इसे भी पढ़ें: ब्रेड डोसा कैसे बनाएं? ब्रेड से एकदम क्रिस्पी और टेस्टी डोसा बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com