मीठे का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है, हमारे साथ तो ऐसा ही होता है, क्या आपके साथ भी होता है. सर्दियां आते ही भारतीय घरों में तरह-तरह के हलवा बनना शुरू हो जाते हैं गाजर का हलवा, सूजी का हलवा, लेकिन इस मौसम में मूंग दाल का हलवा खाने का अपना ही मजा है. क्या आप भी मूंग दाल हलवा खाना पसंद करते हैं, लेकिन जब इसे बनाने की बात आती है, तो सोचते हैं इसे बनाने में टाइम लगेगा मावा लगेगा, तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे टेंशन बिना मावा के, सिर्फ 1 कप दूध से, मुंह में घुल जाने वाला, दानेदार मूंग दाल हलवा बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

Photo Credit: Freepik
कैसे बनाएं मूंग दाल हलवा- (How To Make Moong Dal Halwa)
सामग्री-
- पीली मूंग दाल
- दूध
- पानी
- चीनी
- देसी घी
- इलायची पाउडर
- काजू
- बादाम
- किशमिश
- केसर (ऑप्शनल)
विधि-
- इस हलवे को बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को धो लें. फिर इसे 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
- दाल का पानी निकाल दें इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें पानी की जगह आप 2 चम्मच दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इसके बाद एक मोटे तले वाली कड़ाही लें. में आधा कप देसी घी डाल दें. घी गरम हो जाए, तो इसमें पिसी हुई दाल डालें और गैस को धीमा करके इसे अच्छे से भून लें.
- जब दाल घी छोड़ दे, समझ जाओ, दाल भुन गई है. बहुत लोग यहीं गलती करते हैं, जल्दी में दाल को तेज आंच पर भून देते हैं. इससे दाल ऊपर से जल जाती है, अंदर से कच्ची रह जाती है.
- जब दाल भुन जाए, तो इसमें 1 कप दूध डाल दें. दूध डालते ही छींटे पड़ेंगे, तो थोड़ा संभलकर डालना.
- इसमें 1 कप पानी भी डाल दें और धीमी आंच पर चलाते रहिए. दाल दूध को पी जाएगी, हलवा गाढ़ा हो जाएगा.
- इसके बाद इसमें 1 कप चीनी डाल दें. चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा पतला हो जाएगा. इसमें इलायची पाउडर, केसर डाल दें.
- जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे, घी किनारे से निकलने लगे, तो समझ जाएं, हलवा बन गया है.
- अब एक छोटी कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर, काजू, बादाम, किशमिश को भून लें.
- अब इनको हलवे में डाल कर सर्व करें. आपका स्वादिष्ट दानेदार हलवा बनकर तैयार है.
मूंग दाल हलवा खाने के फायदे-
मूंग दाल का हलवा स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. सर्दियों में यह शरीर को गर्माहट देने और कमजोरी को दूर करने में भी मददगार है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें- सर्दियों में रेगुलर रोटी को देना है हेल्दी ट्विस्ट तो आटा गूंथते समय मिलाएं ये 3 पत्ते, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं