दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसपर हर कोई जमकर मिठाईयां खाना पसंद करता है. लेकिन मार्केट की मिठाइयों में मिलावट के अक्सर लोग अक्सर मिठाई खाने से कतराते हैं. अगर आप दिवाली या त्योहारों पर मिठाई में मिलावट के चलते इसे खाने से कतराते हैं, तो इस बार ऐसा बिल्कुल भी नहीं करेंगे. हम आपको यहां माखने से एक ऐसा क्रिस्पी लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है. अच्छी बात ये है कि ये लड्डू आपके सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकती है. क्योंकि इसमें मखाने के साथ-साथ कई तरह के ड्राई फ्रूट्स होते हैं. वहीं, चॉकलेट और कैरेमल का स्वाद भी होता है, जो इस मिठाई को दूसरी मिठाइयों से अलग बनाता है. इस रेसिपी को यूट्यूब पर Sagar's Kitchen चैनल पर शेयर किया गया है. यहां जानते हैं मखाने से क्रिस्पी और चॉकलेटी लड्डू कैसे तैयार करें?
रेसिपी को वीडियो में देखें...
मखाना से कैसे तैयार करें कुरकुरे लड्डू?
आवश्यक सामग्री
- मखाना - 50 ग्राम
- कटे हुए काजू - 2 बड़े चम्मच
- कटे हुए बादाम - 2 बड़े चम्मच
- कटा हुआ पिस्ता - 1 बड़ा चम्मच
- डार्क चॉकलेट - 50 ग्राम
- चीनी या शुगर फ्री स्वीटनर - आधा कप
- कुछ लकड़ी की टूथपिक या सींक
विधि
सबसे पहले मखानों को धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें. मखाने जब कुरकुरे हो जाएं, तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें. इसके बाद काजू, बादाम और पिस्ते को भी हल्का रोस्ट कर लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब डार्क चॉकलेट को डबल बॉयलर की मदद से पिघला लें. पिघली हुई चॉकलेट को किसी कोन या पॉलिथीन में भरकर उसका सिरा हल्का सा काट लें. इसके बाद एक-एक मखाना उठाकर उसके छोटे से छेद में चॉकलेट भर दें. हालांकि, अगर आप चॉकलेट नहीं डालना चाहते, तो इस स्टेप को छोड़ भी सकते हैं.
अब एक पैन में आधा कप चीनी या शुगर फ्री डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. चीनी पिघलकर सुनहरे रंग का कैरेमल बन जाए, तो गैस को धीमा रखें. तैयार मखानों को टूथपिक की मदद से कैरेमल में डुबोएं और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स चिपका दें.
इसके बाद सभी मखानों और ड्राई फ्रूट्स को एक साथ हल्के हाथों से दबाकर लड्डू का आकार दें. ध्यान रखें कि मिश्रण गर्म रहते हुए ही लड्डू बना लें, क्योंकि ठंडा होने पर कैरेमल सख्त हो जाता है.
कुछ मिनट ठंडा होने के बाद ये लड्डू एकदम क्रिस्पी और कुरकुरे बन जाएंगे. मखाने, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स का यह शानदार मेल दिवाली की मिठास को और खास बना देगा. मेहमानों को परोसें या परिवार के साथ खुद इसका आनंद लें, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आएगा.
ये भी पढ़ें - सॉफ्ट और दानेदार चूरमा लड्डू बनाने का आसान तरीका, देखें रेसिपी वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं