आज के समय में कोई बढ़ते वजन से परेशान है, तो कोई हमेशा थका-थका महसूस करता है. किसी के घुटनों में दर्द है, तो किसी को पेट की दिक्कतें, क्या आप भी ऐसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको ऐसे आसान उपाय के बारे में बता रहे हैं जिसे डाइट में शामिल करके आप इन समस्याओं से बच सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना.
फिटनेस कोच यदुवंशी दीपक (Yaduvanshi Deepak) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मखाने को लेकर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि अगर आप रोजाना सिर्फ एक मुट्ठी मखाने (Fox Nuts) खाना शुरू कर दें, तो कई लाभ मिलेंगे. तो चलिए जानते हैं क्या हैं मखाने खाने के फायदे.
मखाना क्यों है सेहत का खजाना-
कोच दीपक के मुताबिक, मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि मखाने में कैलोरी और फैट बहुत ही कम होता है. इसलिए इसे हर उम्र के लोग, चाहे बच्चे हों या बुजुर्ग, आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
1 मुट्ठी मखाना रोज खाने के फायदे-
1. डायबिटीज-
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो रोजाना मखाने का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें मौजूद गुण डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
2. ब्लड प्रेशर-
मखाने में सोडियम की मात्रा बहुत कम और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है. यह कॉम्बिनेशन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए सबसे सही माना जाता है. ब्लड प्रेशर के मरीज रोजाना एक मुट्ठी मखाने को रोजाना सेवन कर सकते हैं.
3. स्ट्रेस-
कोच दीपक बताते हैं कि मखाने में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्ट्रेस को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
4. बेहतर नींद-
अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो आपके फायदेमंद साबित हो सकते हैं. एक मुठ्ठी रोजाना मखाने खाने से नींद को बेहतर करने में मदद मिल सकती है.
5. वजन कम करने-
अगर आप अपने बढ़ते पेट या वजन से परेशान हैं और जिम में पसीना बहाने के बाद भी कोई खास फर्क नहीं दिख रहा, तो मखाना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. मखाने में फाइबर की मात्रा बहुत अच्छी होती है. जब आप एक मुट्ठी मखाना खाते हैं, तो यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप अनहेल्दी चीजें या ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं, जिससे वजन अपने आप कंट्रोल होने लगता है.
मखाना खाने का सबसे बेस्ट तरीका-
आप थोड़े से मखाने लें और उन्हें कड़ाही में बिना तेल के या फिर आधा चम्मच देसी घी डालकर हल्का सा भून लें. आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें बेहद मामूली सा सेंधा नमक या काली मिर्च का पाउडर मिला सकते हैं. सुबह के वक्त या शाम को चाय के समय एक मुट्ठी भुने हुए मखाने खाना आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- घंटों वॉशरूम में बीतता है वक्त? छिलके सहित खाएं यह फल, मिनटों में साफ होगा पेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं