विज्ञापन

स्वाद का स्वाद, सेहत के लिए कमाल, नोट करें कैल्शियम से भरपूर चॉकलेट मखाना लड्डू की रेसिपी

शरीर में कैल्शियम की कमी है क्या? एक बार ये लड्डू बनाकर खा लीजिए, बिना कड़वी दवाइयों के हड्डियां हो जाएंगी मजबूत.

स्वाद का स्वाद, सेहत के लिए कमाल, नोट करें कैल्शियम से भरपूर चॉकलेट मखाना लड्डू की रेसिपी
मखाना लड्डू कैसे बनाएं?
NDTV

आजकल सभी लोग हेल्थ को लेकर काफी फिक्रमंद रहते हैं. खासकर जब बात मीठी चीजों की आती है तो दिल चाहता है कि कुछ ऐसा खाएं जो टेस्टी भी हो और सेहत के लिए नुकसान भी न करे. अगर आप भी मीठे के शौकीन हैं और हेल्थ का भी ख्याल रखना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए एकदम आसान और मजेदार रेसिपी लेकर आए हैं, चॉकलेट मखाना लड्डू. ये खाने में जितने टेस्टी होते हैं, उतने ही हमारी हड्डियों के लिए फायदेमंद भी होते हैं.

मखाना में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. इसके साथ ही इसमें चॉकलेट का फ्लेवर मिल जाने से बच्चे और बड़े सभी इसे बड़े शौक से खाते हैं. इसको बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और घर की ही चीजों से ये आसानी से बन जाता है.

सामग्री:

  • मखाना (2 कप)
  • घी (2 चम्मच)
  • कोको पाउडर या मेल्टेड चॉकलेट (2 चम्मच)
  • गुड़ पाउडर (1 कप)
  • थोड़े से ड्राई फ्रूट्स

बनाने की आसान विधि:

  1. सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें एक चम्मच घी डालें.
  2. अब इसमें मखाना डालकर धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक भून लें.
  3. जब मखाना हाथ से दबाने पर आसानी से टूट जाए तो गैस बंद कर दें.
  4. भुने हुए मखाने को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
  5. अब उसी कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें और गुड़ डालकर पिघला लें.
  6. जब गुड़ पिघल जाए तो उसमें कोको पाउडर मिला दें.
  7. इस मिश्रण में पिसा हुआ मखाना और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छे से मिक्स कर लें.
  8. गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि आपके हाथ न जलें.
  9. अब थोड़े-थोड़े मिश्रण को हाथ में लेकर छोटे-छोटे लड्डू के आकार में बांध लें.
  10. आपके टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट मखाना लड्डू बनकर तैयार हैं.
  11. इसे भी पढ़ें: मिलावट के डर से मिल्क केक खाना छोड़ दिया है? सिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं अलवर जैसा दानेदार मिल्क केक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makhana Laddu Benefits, Healthy Laddu Recipes, Chochlate Mithai Recipe, Diwali, Calcium Rich Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com