- दूध में पिस्ता उबालकर दोनों का एक साथ सेवन करें.
- पिस्ता को दूध में उबालने से दूध और पिस्ता दोनों की शक्ति बढ़ जाती है!
- रात को सोने से पहले दोनों का एक साथ किया जा सकता है.
Pistachio Milk Benefits: हमेशा हेल्दी और बीमारियों से दूर रहने के लिए हमें हेल्दी डाइट (Healthy Diet) लेने की जरूर होती है. ये अलग बात है कि इस पर बहुत कम ही लोग अमल करते है. पिस्ता (Pistachio) हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा होना चाहिए. पिस्ता के फायदे (Benefits Of Pistachio) कई हैं लेकिन इसको और भी लाभदायक बनाने के लिए आपको इसे दूध (Milk) में उबालकर सेवन करना चाहिए. दूध कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है ये तो आप जानते ही हैं लेकिन दूध में पिस्ता (Pistachio And Milk) को मिलाकर आप न सिर्फ दूध की शक्ति को बढ़ा सकते हैं. बल्कि पिस्ता को और भी बनाया जा सकता है. रोजाना दूध पीना आपके स्वास्थ्य के लिए भी कई मायनों में अच्छा है, लेकिन दूध में पिस्ता मिलाकर पीने के फायदे (Benefits Of Drinking Pistachio In Milk) जबरदस्त हैं. पिस्ता को सुपरफूड्स माना जाता है. पिस्ता के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits Of Pistachio) जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे!
ड्राई फ्रूट्स में पिस्ता कई पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. अगर आप रोजाना दूध में एक मुठ्ठी पिस्ता को उबालकर सेवन करेंगे तो आपको कमाल के फायदे हो सकते हैं. न सिर्फ पिस्ता बल्कि पिस्ता वाले दूध (Pistachio Milk) का सेवन करन से भी काफी फायदा हो सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिस्ता हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप पिस्ता को दूध में मिलाकर (Pistachios In Milk) सेवन करेंगे तो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है. यहां दूध में उबालें हुए पिस्ता के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया है...
Pistachio Milk Benefits: पिस्ता और दूध का एक साथ सेवन करने से हार्ट को हमेशा हेल्दी रखा जा सकता हैदूध में उबाले हुए पिस्ता के स्वास्थ्य लाभ | Health Benefits Of Pistachios Boiled In Milk
1. हार्ट के लिए फायदेमंद
दूध में पिस्ता को उबालकर सेवन करने से हार्ट को हमेशा हेल्दी रखा जा सकता है. हृदय रोग की समस्या से बचे रहने के लिए पिस्ता का सेवन काफी फायदेमंद होता है. दूध और पिस्ता का एक साथ सेवन करने से हार्ट की कई बीमारियों से बचाए करने में मदद मिल सकती है. ऐसे में खासकर दिल के मरीजों को दूध में उबाले हुए पिस्ता का सेवन करना चाहिए.
2. आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी
हमारी लाइफस्टाइल की वजह से सबसे ज्यादा असर हमारी आंखों पर पड़ रहा है. ऐसे में आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप दूध में उबाले हुए पिस्ता का सेवन कर सकते हैं. इससे आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है. पिस्ता आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. पिस्ता और दूध दोनों विटामिन-ए के प्रमुख स्रोत माने जाते हैं, जो आंखों को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंह होता है.
Pistachio Milk Benefits: दूध में उबाले हुए पिस्ता और दूध का सेवन करने से आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है3. हाई ब्लड प्रेशर को करेगा कंट्रोल
पिस्ता वाला दूध और उबला हुआ पिस्ता हाई ब्लड प्रेशर से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है. पिस्ता ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने के लिए एक नेचुरल उपाय के तौर पर काम कर सकता है. पिस्ता में मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्वों होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाते हैं. रोजाना दूध में उबाले हुए पिस्ता और उस दूध का सेवन किया जाए तो आपको कमाल का फायदा हो सकता है.
4. यौन स्वास्थ्य को मिलता है बढ़ावा
दूध में भीगे हुए पिस्ता पौरुष शक्ति को बढ़ावा देने में काफी फायदेमंद हो सकते हैं. पिस्ता के साथ ही यह दूध भी काफी लाभकारी हो सकता है. पिस्ता दूध का सेवन करने के कारण पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है. अगर आप रोजाना इस दूध और पिस्ता का सेवन करेंगे तो आपको काफी फायदा हो सकता है.
5. मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग बनाएं
पिस्ता और दूध मांसपेशियों के लिए लाभकारी हो सकता है. मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना उबले हुए पिस्ता और दूध काफी लाभकारी हो सकते हैं. इससे मांसपेशियों में दर्द और सूजन से भी राहत मिल सकती है. जबकि पिस्ता और बादाम का नियमित सेवन करने के कारण आपके शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण को भी बढ़ावा मिल सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं