विज्ञापन

​गैस चूल्हा भी रहेगा साफ और दूध भी नहीं गिरेगा, जानिए दूध उबालने की सीक्रेट ट्रिक्स

दूध गिरने से खराब हो जाती है गैस? उबालने से पहले करें ये एक काम, बाहर नहीं निकलेगा दूध.

​गैस चूल्हा भी रहेगा साफ और दूध भी नहीं गिरेगा, जानिए दूध उबालने की सीक्रेट ट्रिक्स
इस एक आसान ट्रिक से कभी बाहर नहीं बहेगा दूध.
Copilot

क्या आप भी दूध उबलकर बाहर गिर जाने से परेशान हैं? दरअसल जला हुआ दूध जब बर्नर पर चिपक जाता है, तो उसे साफ करना किसी सजा से कम नहीं लगता. इससे गैस चूल्हा खराब होने का डर भी रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटी सी ट्रिक से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. ​आइए जानते हैं कि दूध उबालते समय क्या करना चाहिए, जिससे दूध बर्तन से बाहर बिल्कुल न बहे.

​दूध गिरने से रोकने का सबसे आसान तरीका- 

जिस पतीले या बर्तन में आप दूध उबालने जा रहे हैं, उसके अंदरूनी ऊपरी किनारे पर थोड़ा सा घी या तेल लगा दें. आप उंगली या चम्मच की मदद से बर्तन के चारों तरफ ऊपर की ओर एक पतली लेयर बना दें. ​जब दूध उबलकर ऊपर की तरफ उठता है, तो घी या तेल की चिकनाई झाग को ऊपर की ओर बढ़ने से रोकती है. चिकनाई के संपर्क में आते ही दूध के बुलबुले टूटने लगते हैं और दूध बर्तन से बाहर नहीं गिरता. 

Latest and Breaking News on NDTV

​कुछ और आसान और हैक्स-

​लकड़ी का कलछी या चम्मच- 

दूध के बर्तन के ऊपर एक लकड़ी का बड़ा चम्मच या कलछी आड़ा करके रख दें. जब दूध उबलकर ऊपर आएगा, तो लकड़ी के चम्मच से टकराते ही उसकी भाप निकल जाएगी और झाग नीचे बैठ जाएगा.

​बर्तन में एक छोटा चम्मच- 

दूध उबालने से पहले बर्तन के तले में एक छोटा सा साफ स्टील का चम्मच या छोटी कटोरी डाल दें. जब दूध उबलेगा, तो वह चम्मच नीचे हिलता रहेगा, जिससे भाप आसानी से निकलती रहेगी और दूध ऊपर छलककर बाहर नहीं बहेगा.

​आंच धीमी रखें- 

जैसे ही दूध में पहला उबाल आए, गैस की आंच धीमी कर दें. तेज आंच पर दूध बहुत तेजी से झाग बनाता है, जिससे वह तुरंत बाहर गिर जाता है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: दाल की दुल्हन कैसे बनाएं? जानें उत्तर प्रदेश की पारंपरिक डिश को बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milk Boiling, Milk Boiling Best Way, Milk Boiling Method, Milk Boiling Technique, Milk Boiling Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com