- यूपी के हरदोई जिले के संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त किया गया है
- प्रशासनिक टीम ने सूचना के आधार पर पूनम दूध डेयरी पर देर रात छापेमारी कर यह कार्रवाई की है
- जब्त दूध के साथ संदिग्ध केमिकल भी मिला है, जांच के लिए सात सैंपल लैब भेजे गए हैं
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर सरकार सख्त है. उत्तर प्रदेश के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त किया गया है. ये छापेमारी जिला प्रशासन ने मिलावट के शक में हरदोई जिले के संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में की. एक डेयरी से करीब 38,000 लीटर दूध जब्त किया गया, ये जानकारी अधिकारियों ने दी है. प्रशासनिक टीम ने ये छापेमारी पूनम दूध डेयरी पर मंगलवार देर रात प्रशासनिक टीम ने एक सूचना पर की.
38 हजार लीटर दूध जब्त
मिलावट के खिलाफ ये एक्शन एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया और एएसपी/सीओ श्लोक गौतम के नेतृत्व में की गई. इस दौरान डेयरी से करीब 38 हजार लीटर दूध जब्त किया गया. जानकारी के मुताबिक, वहां से संदिग्ध केमिकल भी मिला है. जब्त किए गए दूध की क्वालिटी जांचने के लिए इसके सात सैंपल लैब भेजे गए हैं.

दूध के 7 सैंपल लैब भेजे गए
डेयरी में पहुंची जांच टीम ने रात को कई घंटे तक दूध के टैंकरों और अन्य बर्तनों की जांच की. दूध की क्वालिटी पर सवाल उठने के बाद जांच टीम ने अलग-अलग जगहों से 7 सैंपल जमा किए और उनको सील पर जांच के लिए लैब भेज दिया. डेयरी चलाने वाले प्रदीप गुप्ता पर मिलावटी और सिंथेटिक दूध बनाने का आरोप लगा है. दूध मिलावटी है या नहीं इसकी पुष्टि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट के पैकेज पर पनीर लिखने की इजाजत नहीं: FSSAI
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं